Headlines

मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद


प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई एक युवती मोनालिसा की शादी की जांच के लिये मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम गुरुवार (16 अप्रैल) को कोच्चि पहुंची. युवती ने अपने एक मुस्लिम दोस्त से केरल के एक मंदिर में विवाह कर लिया था. युवती और उसका दोस्त मोहम्मद फरमान फिलहाल कोच्चि में रह रहे हैं. फरमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पालरा का निवासी है और पिछले महीने उसने तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में इस युवती से शादी की थी.

लड़की के माता-पिता ने दावा किया है कि उसकी उम्र केवल 16 साल है और फरमान के खिलाफ मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में मामला दर्ज है. केरल हाई कोर्ट ने आठ अप्रैल को फरमान को 20 मई तक गिरफ्तारी से अस्थायी राहत दी थी. मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने की एक महिला अधिकारी समेत पांच सदस्यीय एक टीम सुबह यहां थ्रीक्काकारा थाने पहुंची और थाना प्रभारी से मुलाकात की.

MP News: आशीर्वाद लेने गए BJP विधायक को बाबा ने दिया धक्का, मुक्के भी मारे, वीडियो वायरल

दोनों कालामस्सेरी में रहते हैं- पुलिस

थ्रीक्काकारा थाने के अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उसके थानाक्षेत्र में रहने वाले फरमान के दोस्त का विवरण प्राप्त करने के लिए उनसे संपर्क किया था.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालांकि उसका पता नहीं चल सका. अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस को जानकारी है कि लड़की और फरमान कालामस्सेरी में रहते हैं. इस जांच में शामिल मध्य प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी ने थ्रीक्काकारा थाने में मीडिया को बताया कि ऐसे दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिनसे पता चलता है कि लड़की केवल 16 साल की है.

मोनालिसा का दावा- मेरी उम्र 18 साल है

उन्होंने यह भी कहा कि तिरुवनंतपुरम में विवाह पंजीकरण के लिए जमा किए गए आधार कार्ड के सत्यापन की आवश्यकता है. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच के सिलसिले में यहां आये हैं. शादी का वीडियो तिरुवनंतपुरम का है, लेकिन युवती फिलहाल यहीं रह रही है.’’ इस बीच, युवती मोनालिसा ने केरल के पुलिस प्रमुख और कोच्चि के पुलिस आयुक्त को एक आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है. अपने आवेदन में उसने दावा किया कि वह 18 साल की है. 

मोनालिसा का क्या है आरोप?

मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उसे जबरन मध्य प्रदेश ले जाने की कोशिश की जा सकती है. उसने ऐसी किसी भी हरकत को रोकने के लिए उसके और फरमान के वास्ते पुलिस सुरक्षा की मांग की. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन, मंत्री वी. शिवनकुट्टी और राज्यसभा सदस्य ए.ए. रहीम सहित माकपा नेता पिछले महीने तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में आयोजित दोनों की शादी में शामिल हुए थे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम सहित वामपंथी नेताओं ने मामले के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है.

महिला आरक्षण बिल पर MP की राजनीतिक तस्वीर ने उठाए सवाल, क्या राजनीति में चलता रहेगा परिवारवाद?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *