Headlines

मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज, अजीत अगरकर ने दिया बेतुका बयान, बोले- ‘वो सिर्फ T20 के लिए…’


Ajit Agarkar On Mohammed Shami: BCCI ने मंगलवार (19 मई) को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. टेस्ट टीम से एक बार फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम गायब रहा. जब चीफ सिलेक्टर अजीतकर अगकर से शमी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ा ही बेतुका जवाब दिया. 

बता दें कि शमी ने टीम इंडिया के लिए पिछला मुकाबला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के रूप में खेला था. वहीं उन्होंने पिछला टेस्ट तीन साल पहले 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के रूप में खेला था. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं. 

शमी पर क्या बोले अजीत अगरकर?

अगरकर ने माना कि शमी की बॉडी खेलने के लिए तैयार है. इसके अलावा उन्होंने इस बात को भी माना कि शमी ने घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई दिए. टीम एलान के वक्त शमी को लेकर अजीत अगरकर ने कहा, “फिलहाल जहां तक हमें बताया गया है, उनकी बॉडी खेलने की अनुमति दे रही है.”

अगरकर का बेतुका बयान, शमी सिर्फ टी20 के लिए तैयार 

अगकर ने आगे कहा, “मैं जानता हूं कि उन्होंने इस साल घरेलू क्रिकेट खेला है. लेकिन जो मुझे जानकारी मिली है, वह सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं. इसलिए उनको लेकर कोई बात नहीं हुई.”

2025-26 रणजी ट्रॉफी में शमी ने बरपाया कहर 

बताते चलें कि 2025-26 की रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए शमी ने 7 मैचों की 13 पारियों में 16.72 की औसत से 37 विकेट लिए थे. इसमें उनका इनिंग बेस्ट 8/90 का रहा था. वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठे पायदान पर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने घरेलू सीजन में लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट भी खेला. इस लिहाज से तो देखकर नहीं लगता कि शमी सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध हैं. 

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की उपकप्तानी से क्यों हटाए गए ऋषभ पंत? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *