Headlines

मौनी रॉय से तलाक के बाद सूरज नांबियार ने शेयर की पहली पोस्ट, बंद किया कमेंट सेक्शन


टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार की राहें जुदा हो गई हैं. शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया है. बीते दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी. सेपरेशन के बाद जहां मौनी रॉय 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं, वहीं अब सूरज नांबियार ने अलग होने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है.

सूरज नांबियार ने शेयर की फोटोज
सूरज नांबियार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने पेट डॉग की भी एक फोटो शेयर की है. इसके अलावा सूरज ने दो छोटे वीडियो भी पोस्ट किए हैं. हालांकि, उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा और ट्रोलिंग से बचने के लिए अपनी पोस्ट का कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें:- पति सूरज नांबियार से सेपरेशन के बाद मौनी रॉय ने कान्स 2026 में बिखेरा जलवा, ब्लैक ड्र्रेस में ढाया कहर, देखें फोटोज

एलिमनी पर सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि मौनी रॉय से अलग होने के बाद सूरज ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया. सूरज ने बताया कि उनके और मौनी के बीच न तो कोई एलिमनी का मामला है और न ही कोई तीसरा व्यक्ति शामिल है. गौरतलब है कि मौनी रॉय ने तलाक के बाद भी इंस्टाग्राम पर सूरज को फॉलो किया हुआ है, जबकि सूरज उन्हें पहले ही अनफॉलो कर चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं.

साल 2022 में रचाई थी शादी
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मौनी और सूरज ने शादी का फैसला किया. मौनी ने साल 2022 में सूरज से धूम-धड़ाके से शादी रचाई थी. दोनों ने गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी. अब शादी के चार साल बाद मौनी और सूरज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. 

ये भी पढ़ें:- दुबई में पहली मुलाकात, गोवा में रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *