शेर, वो जानवर जिसका नाम सुनने भर से लोगों का गला सूख जाता है. जंगल के बड़े बड़े शिकारी भी जिसके आगे सलाम ठोकते हैं और खौफ खाते हैं. सोचिए अगर उसी शेर के झुंड के सामने से कोई बूढ़ा और बेजान सा शख्स निकल जाए तो क्या होगा? जाहिर है सोचकर ही किसी की भी रूह कांप जाएगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बूढ़ा शख्स जंगल में बैठे शेर के झुंड के बीच से बेखौफ होकर ऐसे निकल रहा है मानों शेर नहीं बल्कि भीगी बिल्ली हो.
जंगल में बैठा दिखा शेरों का झुंड
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल से एक शानदार कैमरा एंगल लिया गया है. पहले तो वीडियो काफी खूबसूरत दिखाई देता है लेकिन जैसे ही कैमरा जूम करता है ये खूबसूरत नजारा डरावने नजारे में पलट जाता है. वीडियो में जैसे ही जूम होता है जंगल में शेरों का झुंड बैठा दिखाई देता है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी और डराने वाली बात तो कुछ और है, इस नजारे को देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी और आप अपनी जगह से खड़े होकर चीख पड़ेंगे.
उसी झुंड से बेखौफ होकर निकला चाचा
वीडियो जैसे जूम होता है वैसे ही शेरों के झुंड के बीच से एक बूढ़ा शख्स बेखौफ होकर गुजरता दिखाई देता है. शेर भी उस शख्स का कुछ नहीं बिगाड़ते मानों रोज का आना जाना हो और शेर इसके आदी हो चुके हों. बूढ़े शख्स का ये बेखौफ अंदाज असली है या एआई इस पर तो इंटरनेट पर बहस चल रही है, लेकिन अगर वीडियो असली है तो ये वाकई चौंकाने वाला और रिसर्च करने वाला विषय है.
कितना खतरनाक होता है एशियाई शेर
आपको बता दें कि एशियाई शेर दुनिया के सबसे ताकतवर जानवरों में से एक होते हैं. 3-4 इंच लंबे नुकीले दांत और 6 इंच के धारदार नाखुन जब किसी को लगते हैं तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. इतना ही नहीं, शेर के पंजे में इतनी ताकत होती है कि वो एक पंजा मारकर इंसान के सिर की हड्डी को चकनाचूर कर सकता है. ऐसे में बूढ़े शख्स का ये वीडियो सामने आना लोगों को काफी हैरान कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
यूजर्स बोले, चाचा का जलवा है
वीडियो को Roshan Garad नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है यमराज छु्ट्टी पर है. एक और यूजर ने लिखा…चाचा का यमराज के साथ उठना बैठना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा ने मौज कर दी. शेर नहीं बिल्लियां लग रही हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
