Headlines

यूपी में अगले साल किसकी सरकार? सपा-कांग्रेस का जिक्र कर शिंदे गुट ने कर दिया बहुत बड़ा दावा


एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आएंगे, वैसे-वैसे गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर नया विवाद देखने को मिलेगा. कांग्रेस वहां पूरी तरह से समाप्ति की ओर है. अगर कांग्रेस को दोबारा जिंदा होना है, तो उसे समाजवादी पार्टी के सहारे ही आगे बढ़ना होगा.

उन्होंने आगे कहा, ”यूपी में समाजवादी पार्टी प्रमुख विपक्षी पार्टी है, इस नाते वह अधिक से अधिक सीटें अपने पास रखना चाहेगी. कांग्रेस की प्रवृत्ति अपने सहयोगी दलों पर दबाव बनाकर अपनी स्थिति मजबूत करने की रही है. ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच सिर फुटौवल शुरू होने वाली है. एक दूसरे के ऊपर तंज कसने वाले हैं.” 

यूपी में NDA की ही सरकार बनेगी- संजय निरुपम

शिवसेना नेता ने ये भी कहा, ”आखिरकार ये दोनों पार्टियां चाहे किसी भी तरह सीट बंटवारा कर लें, उत्तर प्रदेश में सरकार एनडीए की ही बनेगी. योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. उन्होंने जिस तरह से कानून-व्यवस्था को पुर्नस्थापित किया है और माफिया राज को खत्म किया है, उसकी वजह से उत्तर प्रदेश के मतदाता एक बार फिर जाति पाति की भावना से ऊपर उठकर एनडीए को वोट देंगे और ये तबतक आपस में लड़ते रहेंगे.”

TMC में दो फाड़ होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, ‘ये संभव है, मुझे ममता बनर्जी…’

टीएमसी में फूट को लेकर क्या बोले निरुपम?

शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता संजय निरुपम ने TMC में फूट को लेकर पूछे गए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर पिछले दिनों जो हमला हुआ, उसके बाद ममता दीदी ने सभी विधायकों की एक मीटिंग बुलाई. जिसमें 80 विधायक आए ही नहीं. मतलब आपकी पार्टी के महासचिव और मुखिया के भतीजे पर हमला हुआ, सहानुभुति जुटाने के लिए जब आपके अपने विधायक नहीं आ रहे हैं तो इसका मतलब आपकी पार्टी में कुछ भयंकर टूट फूट चल रही है.”

राफेल विमानों की खरीद पर निरुपम ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिए हमले और जवाबी कार्रवाइयों ने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति को सामने रखा है. ऐसे में भारत के पास अधिक आधुनिक लड़ाकू विमान होने जरूरी हैं. इसी दृष्टिकोण से भारत सरकार वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त राफेल विमानों की खरीद का संदेश फ्रांस की कंपनी के पास भेजा है. उम्मीद है कि इससे भारतीय वायुसेना और अधिक मजबूत होगी.

महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी! फडणवीस सरकार ने 2 लाख तक की कर्जमाफी को दी मंजूरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *