उत्तर प्रदेश में इन दिनों धरती आग का गोला बनी हुई है तो वहीं गर्मी से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. आलम यह है कि कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है, दिन में चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं रातें भी गर्म बनी हुई हैं. अब हीट वेव के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी डीएम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में रहें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष नजर रखें.
यूपी: मिशन 2027 की रणनीतियों को धार देने में जुटीं मायावती, बनाया जीत का ये खास प्लान!
हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अस्पतालों पर्याप्त इंतजाम के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि लू से बचाव के लिए जनता सतर्क रहे, साथ ही बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है.
सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि है गर्मी के दिनों में सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनें. सबसे आवश्यक बात, ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो. सीएम ने कहा कि श्रमिकों को थकावट, निर्जलीकरण व लू से बचाने पर अधिकारी विशेष ध्यान दें. आपको बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक से जूझ रहा है, साथ ही 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है. ऐसे में लोगों को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.
मुजफ्फरनगर: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक, बकरीद से पहले भाईचारे और सौहार्द का संदेश
