Headlines

रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स


 रवि तेजा की तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. फाइनली इस मच अवेटेड फिल्म ने शुक्रवार, 21 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस इमोशनल एक्शन ड्रामा को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और सोशल मीडिया पर भी शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी ‘इरुमुडी’ की काफी तारीफ हो रही है. इसी के साथ फैंस ये जानने के लिए भी एक्साइटेड हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी. चलिए यहां इसकी सारी डिटेल जान लेते हैं.

‘इरुमुडी’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज
123तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म थिएट्रिकल रन खत्म करने के बाद ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स पर आएगी. रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने ‘इरुमुडी’ के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं. स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने इस डील के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. कहा जा रहा है कि ओटीटी एग्रीमेंट फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही फ़ाइनल हो गया था, जिससे यह रवि तेजा की फिल्म के लिए एक अहम नॉन-थियेट्रिकल डील बन गई है. हालाँकि, नेटफ्लि क्स पर स्ट्रीमिंग की सही तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘आवारापन 2’ से ‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी साउथ की नई फिल्म, जानें- कलेक्शन

‘इरुमुडी’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने पहले दिन भारत में अनुमानित 14.80 करोड़ की नेट कमाई की है. इस फिल्म को 2,673 शो में दिखाया गया और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 76.9% रही है. फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 17.20 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की. इसने विदेशी बाज़ारों में भी अच्छा प्रदर्शन किया, जहां इसने ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर लगभग 7 करोड़ रुपये कमाए।

 

‘इरुमुडी’ के बारे में
‘इरुमुडी’ में रवि तेजा और प्रिया भवानी शंकर ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में बेबी नक्षत्र उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं, जबकि सपोर्टिंग कलाकारों में साई कुमार, अजय घोष, रमेश इंदिरा और स्वासिका शामिल हैं. फिल्म को लेकर कॉफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स है.

ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *