सांप, एक ऐसा नाम जिसके लिए कहा जाता है कि सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. बड़े से बड़े धुरंधर भी इनके पास जाने से पहले कई बार सोचते हैं. ऐसे में कैसा हो कि मोहल्ले की छोटी बच्चियां सांप को किसी रस्सी की तरह पकड़ने की कोशिश करे और उसके साथ खेलने लगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची अपनी बहन के साथ घांस में पड़े एक सांप को जानबूझकर छेड़ती है और जब सांप उस पर अटैक करता है तो वो भागकर दूर चली जाती है. ऐसा कई बार होता है, वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.
कॉपर-हेड रेसर को पकड़ने लगी छोटी बच्ची
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे घांस में एक कोपर-हेड रेसर सांप पड़ा हुआ है. ये सांप काफी आक्रामक होता है और काटने में महारत रखता है. लेकिन बावजूद इसके ये बच्चियां सांप को ऐसे पकड़ने की कोशिश करती है मानों वो एक रस्सी हो. जैसे ही बच्ची उस सांप को पकड़ती है वैसे ही सांप पलटकर उस पर हमला करता है और वो भागकर दूर खड़ी हो जाती है.
सांप करता रहा बार बार अटैक
इसके बाद भी उसका मन नहीं भरता तो वो सांप को फिर से छूने की कोशिश करती है और सांप फिर से उस पर हमला कर देता है. लेकिन दोनों ही बार बच्ची बच निलकती है. सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि बच्चियों के साथ दो व्यस्क कैमरा मैन हैं और वो बच्चियों को सांप पकड़ने से रोकने के बजाए इस खतरनाक काम को करने का बढ़ावा दे रहे हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
जहरीला नहीं लेकिन बेहद खतरनाक है कॉपर हेड रेसर
आपको बता दें कि कॉपर-हेड रेसर सांप बेहद आक्रामक और खतरनाक होता है. अगर ये काट ले तो खून काफी तेजी से निकलता है और गहरा जख्म होने का खतरा रहता है. हालांकि ये जहरीला नहीं होता लेकिन ज्यादा घाव लगने से खून ज्यादा बहने की संभावना होती है जिससे कई मौकों पर तबीयत बिगड़ने के चांस बन जाते हैं.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
यूजर्स बोले, धंधा हो सकता है लेकिन तरीका एक दम गलत है
वीडियो को wisata_sabari_usaha नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कोई इस बच्ची को फोन दो. एक और यूजर ने लिखा…बेटा काट लिया तो दर्द से ही जान निकल जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है ये परिवार सांप पकड़ने का काम करता है और उसी की ट्रेनिंग दी जा रही है जो कि एक दम गलत तरीका है.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
