Headlines

रात को भिगोएं काले चने, सुबह खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे


सुबह के नाश्ते में क्या खाएं, यह सवाल अक्सर लोगों को परेशान करता है. अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखे और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी दे, तो काले चने एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. इन्हें रात में पानी में भिगोकर सुबह खाया जाता है. काले चनों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इन्हें अपनी रोज की डाइट में शामिल करने से संतुलित खान-पान में मदद मिलती है.

 प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत

काले चने में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा में पाया जाता है. प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों और दूसरे ऊतकों के लिए जरूरी होता है, जबकि फाइबर पाचन तंत्र के लिए उपयोगी माना जाता है. सुबह भीगे हुए चने खाने से नाश्ते में एक पौष्टिक विकल्प जुड़ जाता है. खासकर जो लोग अपनी डाइट में दाल और दूसरी शाकाहारी चीजों से प्रोटीन लेना चाहते हैं, उनके लिए चने उपयोगी हो सकते हैं. फाइबर की वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे दिनभर बार-बार स्नैकिंग करने की आदत को कम करने में मदद मिलती है. चनों को टमाटर, खीरा, नींबू और थोड़े मसालों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है.

पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद

काले चनों में मौजूद फाइबर की वजह से इन्हें खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता  है. यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी नाश्ता बन सकता है जो दिन की शुरुआत किसी भारी या ज्यादा तले हुए खाने से नहीं करना चाहते. यह आप वजन कम करने के लिए भी  अपनी डाइट में जोड़ सकते है. इसके साथ संतुलित डाइट और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी रहती है. अगर चने खाने के बाद गैस, पेट फूलने या भारीपन की समस्या होती है तो शुरुआत कम मात्रा से करनी चाहिए. चने भिगोने के बाद पानी फेंककर उन्हें अच्छी तरह धो लेना लें . जरूरत के अनुसार इन्हें उबालकर खाना  आसान तरीका हिय  है.

यह भी पढ़ें : Dengue Vaccine: 2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?

आयरन और दूसरे पोषक तत्व से भी भरपूर 

काले चने में आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. शरीर में आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जबकि फोलेट शरीर में नई कोशिकाएं बनाने की प्रक्रिया में मदद करता है. चनों को भिगोकर खाने की परंपरा आम है और इससे उनकी बनावट नरम हो जाती है. हालांकि, भिगोने को किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. कुछ लोगों को कच्चे या कम पके चने पचाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए ऐसे में उन्हें अच्छी तरह पकाकर खाना बेहतर रहता है. अगर आपको किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी है या डॉक्टर ने किसी खास डाइट की सलाह दी है तो चने खाने से पहले उसी सलाह को प्राथमिकता दें. संतुलित मात्रा में काले चने डाइट में शामिल करने से रोज के पोषण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : क्या शेर और बाघ के काटने से भी हो सकता है रेबीज? जानिए क्या है सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *