Headlines

रामपुर की मस्जिद और मजार में तोड़फोड़, धार्मिक किताब और झंडा जलाए जाने पर तनाव, पुलिस बल तैनात


उत्तर प्रदेश के रामपुर में आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है, यहां एक अज्ञात महिला पर मुस्लिम धार्मिक स्थल मस्जिद और मजार में तोड़फोड़ करने और धार्मिक किताबें जलाने का आरोप है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. ऐहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला रामपुर के थाना शहजाद नगर क्षेत्र के दबका गांव का है, जहां एक अज्ञात महिला ने मस्जिद और पास स्थित मजार में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि महिला ने वहां रखी धार्मिक किताबों को आग के हवाले कर दिया और मजार पर लगा धार्मिक झंडा भी जला दिया.

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, 30 मार्च को लिखी थी बवाल की पूरी पटकथा

नमाज अदा कर रहे लोगों के साथ मस्जिद में मारपीट

बताया यह भी जा रहा है कि घटना के दौरान मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

वहीं, इस बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए किसी तरह स्थिति को काबू में किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांति व्यवस्था बहाल कराई. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, साथ स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, इस घटना के बाबत पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपित महिला की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है. मौके पर पुलिस बल तैनात है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इंदिरापुरम अग्निकांड पर सियासत तेज, अजय राय ने की जांच की मांग, बोले- ‘आग सामान्य नहीं’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *