यूट्यूबर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं.दरअसल, पिछले दिनों खबरें आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है.इस बार आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी से नगमा मिराजकर नदारत नजर आईं. उसी वक्त से इस पॉपुलर कपल के ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई.
हालांकि, अभी तक आवेज और नगमा ने ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें वायरल हो रही हैं.इसी बीच राखी सावंत ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. उनके अनुसार आवेज ने नगमा को चीट किया है.
राखी सावंत ने खोली आवेज की पोल
उनका कहना है कि उन्होंने आवेज को किसी लड़की के साथ फ्लाइट में देखा था.टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा,’आवेज और नगमा के ब्रेकअप को लेकर मुझे काफी दुख है.आवेज तू बिग बॉस में इतना हिट हो गया तो नगमा को छोड़ रहे हो. तुम आगे बढ़ गए. मेरे साथ जो तुम कनाडा या अमेरिका जा रहे थे, तो वो लड़की कौन थी तुम्हारे साथ.फ्लाइट में मेरे साथ..तुम लोग जोगुल्लू गुल्ल कर रहे थे, उसके लिए तुमने नगमा को छोड़ा क्या.’
राखी सावंत ने आगे बात करते हुए कहा कि आवेज उनके दोस्त हैं. उन्होंने आवेज से पूछा कि नगमा के संग 10 साल का अफेयर था तो फिर उसे छोड़ा क्यों. बिग बॉस हिट हो गया तो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दोगे क्या.
ये भी पढ़ें:-आवेज दरबार ने नगमा संग किया ब्रेकअप कंफर्म? बोले,’बहुत सारी बातें हैं’
राखी सावंत ने आगे कहा,’गौरव खन्ना ने सीख. देख उसने अपनी बीवी को नहीं छोड़ा. कितना मस्त एंजॉय करती है उसकी बीवी, छोटे-छोटे कपड़े पहनकर डांस-वांस करती है, उसको जलाती है. तो उसने उसको छोड़ा. तुझे एक बिग बॉस मिल गया..चल पैचअप कर जल्दी से. छोड़ मत अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसे, 10 साल का प्यार है तेरा और तेरे को नगमा जैसी लड़की मिलेगी नहीं.’ बता दें आवेज और नगमा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे. लेकिन, ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें:-‘सेट्स पर बेहोश…’एली अवराम ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा, साउथ इंडस्ट्री को बताया बेहतर
