Headlines

रिश्तेदार की शादी में जा रही थी लड़की, अचानक बिगड़ी तिबीयत हुई मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • तेज बुखार, चक्कर आने से हुई संदिग्ध हीट स्ट्रोक से मौत।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक दुखद घटना सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हीट स्ट्रोक जैसे लक्षणों के बाद 20 साल की नवविवाहिता वैशाली सुनील भील (मोरे) की मौत हो गई. 

इस घटना ने परिवार समेत पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि वैशाली की शादी जामनेर तालुका के मोहाडी निवासी सुनील भील से हुई थी. शादी के महज 20 दिन बाद ही उनकी अचानक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

महाराष्ट्र की राजनीति में बन रहे नए समीकरण? शरद पवार से मिले अज‍ित दादा के खास नेता सुनील तटकरे

रिश्तेदारी की शादी में गई थीं वैशाली

11 मई को वैशाली अपने पति के साथ चोपड़ा तालुका के खामखेड़ा गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं. शादी समारोह के दौरान भीषण गर्मी और लगातार भागदौड़ के कारण उन्हें अत्यधिक थकान महसूस होने लगी.

अचानक बिगड़ी तबीयत

दोपहर करीब दो बजे वैशाली को तेज बुखार आया और उन्हें चक्कर आने लगे. कुछ ही देर में वह घर में गिर पड़ीं. परिजनों ने तुरंत उन्हें नेरी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जलगांव शासकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हीट स्ट्रोक का संदेह

परिजनों का मानना है कि शादी की भागदौड़, लंबी यात्रा और जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण वैशाली की तबीयत बिगड़ी. हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा. जलगांव जिले में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन की ओर से हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस घटना ने इलाके में सभी को चौंका दिया है लड़की की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

अखाड़ों को 5 करोड़, बिजली बिल फ्री, नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले को लेकर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *