आमिर खान ने तीसरी बार शादी कर ली है. उन्होंने 5 जुलाई यानी आज गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली है. आमिर और गौरी की शादी की तस्वीर भी सामने आ गई है. आमिर ने गौरी ने पहले रीना दत्ता और किरण राव संग शादी की थी. लेकिन दोनों ही शादियां चल नहीं पाई. आइए नजर डालते हैं आमिर दोनों एक्स वाइफ और गौरी स्प्रैट में से कौन ज्यादा अमीर है.
ये भी पढ़ें- Saturday Box Office: ‘अल्फा’ ने शनिवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ को पछाड़ा, ‘कॉकटेल 2’- ‘मां इंटि बंगारम’ का ऐसा रहा हाल
गौरी स्प्रैट
टाइम्स नाऊ के मुताबिक, गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ 24 से 40 करोड़ के बीच में हैं. उनके पास बेंगलुरु में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है. गौरी एक सक्सेसफुल एंटरप्रन्योर हैं. उनकी मां रीता बेंगलुरु में एक ब्यूटी सेंटर चलाती थी औब गौरी उसे चलाती हैं. गौरी ने कपड़ों के डिजाइन और फैब्रिक सोर्सिंग का भी काम किया है. 2007 में उन्होंने सैलून ग्रुप ज्वॉइन किया. वो कई सैलून हैंडल करती हैं. इसके अलावा वो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में क्रिएटिव काम भी संभालती हैं.
ये भी पढ़ें- Alpha BO Day 2: दूसरे दिन ‘अल्फा’ का धमाल, आलिया भट्ट ने अपनी इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
रीना दत्ता
आमिर खान और रीना ने 1986 में शादी की थी. ये लव मैरिज थी. रीना और आमिर की शादी 16 साल चली और फिर दोनों ने तलाक ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीना दत्ता की नेटवर्थ 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. रीना और आमिर के दो बच्चे हैं. एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी आयरा खान. रीना और आमिर अच्छे दोस्त हैं. आमिर के हर फंक्शन में नजर आ जाती हैं.
किरण राव
आमिर और किरण ने भी लव मैरिज की थी. उनकी लव स्टोरी फिल्म सेट से हुई. दोनों ने साथ में फिल्म लगान में काम किया था. दोनों ने 28 दिसंबर 2005 में शादी की थी. किरण परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी की थी. उनकी शादी का जश्न 2 दिन तक चला था और ये शादी पंचगनी में हुई थी. लेकिन 16 साल बाद ये शादी टूट गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किरण की नेटवर्थ 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. किरण आमिर के साथ प्रोडक्शन हाउस में भी काम करती हैं. वो फिल्म ‘लापता लेडीज’ को किरण ने डायरेक्ट किया था और आमिर ने प्रोड्यूस.
आमिर और किरण एक बेटे के पेरेंट्स हैं. बेटे का नाम है आजाद.
