इन दिनों मोटो व्लॉगिंग का दौर है. हर कोई सुपरबाइक उठाकर एक गो प्रो लेता है और व्लॉगिंग करने निकल जाता है. लेकिन वो कहते हैं न कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाइक को पहाड़ी रास्तों में लापरवाही से चलाते हुए रील बना रहा होता है, तभी उसे ऐसा झटका लगता है मानों यमराज ने मिस कॉल मार दी हो. वीडियो देखकर यूजर्स का भी खून खौल उठा है और वो इस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मोटो व्लॉगिंग करते हुए बिगड़ा बैलेंस
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो बाइकर पहाड़ी रास्ते पर मोटो व्लॉगिंग करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन तभी आगे चल रहा बाइक वाले पीछे घूमकर अपने दोस्त के कैमरे में पोज देने लगता है और तभी खेल हो जाता है. दरअसल, आगे चल रहा बाइकर जैसे ही पीछे देखता है उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो सड़क की सुरक्षा दीवार से जा भिड़ता है.
This stupid biker almost lost his life pic.twitter.com/dygZubYpdj
— Tehxi (@yajnshri) July 19, 2026
थोड़ी सी चूक और हो जाता राम नाम सत्य
जैसे ही बाइक लड़खड़ाती है, पीछे चल रहा बाइकर उसे अलर्ट करता है और बड़ी मुश्किल से बाइक को संभालकर फिर से रोड़ पर आता है लेकिन इस दौरान उसका संतुलन फिर बिगड़ता है और वो बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ता है. गनीमत ये रहती है कि बाइक सुरक्षा दीवार से दूर होकर दूसरी ओर स्लिप होती है, अगर थोड़ी सी भी और चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वीडियो देखने के बाद अब यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, मां बाप की है सबसे बड़ी गलती
वीडियो को @yajnshri नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भगवान का शुक्र अदा करो, यमराज मिसकॉल देकर चला गया. एक और यूजर ने लिखा…इसमें सबसे बड़ी गलती मां बाप की है जो रोक टोक नहीं करते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…टक से मौत को छूकर वापस आ गया भाई.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
