Headlines

रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI


भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज 2 मैचों के बाद एक-एक की बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. साल 2018 के बाद इंग्लैंड ने कभी भारत को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में नहीं हराया है. अंग्रेज टीम 8 साल से चले आ रहे इस ट्रॉफी जीत के सूखे का अंत करना चाहेगी, दूसरी ओर भारतीय टीम ना केवल इस जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी बल्कि 2026 यूके टूर को यादगार जीत के साथ अलविदा कहना चाहेगी.

खबर है कि यह रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार लॉर्ड्स मैदान पर रोहित अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी ओर वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. यह भी सवाल है कि उनकी जगह कौन लेगा?

आखिरकार कुलदीप को मिलेगा चांस!

वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया को अवश्य ही दूसरे स्पिनर की आवश्यकता होगी. स्क्वाड में कुलदीप यादव ही स्पिन गेंदबाजी आखिरी विकल्प बचे हैं, इसलिए उन्हें तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय है. वह अलग दृष्टिकोण होगा, यदि टीम इंडिया मैनेजमेंट 4 तेज गेंदबाज और एक स्पिनर की रणनीति अपनाए.

दूसरी ओर केएल राहुल बीमार होने के चलते दूसरा वनडे नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला था. राहुल स्वस्थ होते हैं तो ईशान को वापस बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़

यह भी पढ़ें:

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *