Headlines

‘स्टूडेंट्स अब घर जाओ’, नीट पेपर लीक पर सलमान खान बोले- पीएम मोदी लेंगे स्ट्रिक्ट एक्शन


एक्टर सलमान खान ने बुधवार को पोस्ट करके स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया था. अब गुरुवार को उन्होंने फिर से पोस्ट किया है और प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पोस्ट किया है और मुझे विश्वास है वो उन लोगों के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेंगे जो इसके लिए जिम्मेदार हैं. 

सलमान खान का स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बयान

सलमान खान ने लिखा, ‘एजुकेशन और सिक्योरिटी, दोनों ही मामलों में स्टूडेंट पहली प्रायोरिटी हैं. तो उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है और उनके पेरेंट्स को भी परेशान होने की जरुरत नहीं है.  माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे विश्वास है कि जो भी लोग इस लीक के पीछे जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसीलिए स्टूडेंट प्लीज अपने पेरेंट्स और घर वापस जाओ.’

ये भी पढ़ें- ‘धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला’, स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं- बच्चे लाठी खाकर दर्द में

आगे सलमान ने लिखा, ‘बहुत हो गया सोनम. इसे बढ़ाओ मत. अगर जरुरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखो. जो कि मुझे लगता नहीं कि इसकी जरुरत पड़ेगी. और कुछ खा लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा.’

बता दें कि सलमान ने 22 जुलाई को लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था प्रोस्टेस्ट ने हिंसकर रूप लिया, जिसे देखकर दुख हुआ. 

सलमान ने पोस्ट में लिखा था, ‘शांतिपूर्ण आंदोलन था, जिसने हिंसक रूप ले लिया ये देखकर दुख हुआ. जो भी इस प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स चोटिल हुए उनके लिए मेरा दिल भर आया. पेपर लीक सीरियस मुद्दा है. हमारे देश के एजुकेश सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आप सभी एक साथ आए ये देखकर अच्छा लगा. मैं इस कदम की सराहना करता हूं. पढ़ाई के लिए मोटिवेटेड ये जेनरेशन इंडिया का नाम रोशन करेगी.’ 

ये भी पढ़ें- Alpha Box Office Day 20: ‘अल्फा’ ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

साथ ही सलमान ने कहा कि ये मुद्दा पूरी तरह से स्टूडेंट्स का है. इसे पॉलिटिकली हाईजैक न किया जाए. स्टूडेट्स को ही इसका क्रेडिट मिले. इसके अलावा सलमान ने कहा कि एजुकेशन को ही अगला ट्रेंड बनाओ. इंडिया आगे चलकर पढ़ाई का हब बने और बाहर से लोग यहां पढ़ने आएं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *