Headlines

लखनऊ: कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर, छोले भटूरे से लेकर चाय-समोसा तक महंगे


कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा होने से फूड आइटम विक्रेता के साथ ग्राहकों की जेब पर असर देखने को मिल रहा है. लखनऊ में चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई हर किसी पर इसका बोझ बढ़ा है. राजधानी के वेंडिंग जोन के दुकानदार पहले LPG सिलेंडर के न मिलने से परेशान थे, अब बढ़े हुए दाम की वजह से परेशानी और भी बढ़ गयी है. आलम ये है कि खाद्य सामग्री के दाम बढ़ गए हैं. पूरी सब्जी 25 रुपये प्लेट के बजाय अब 30 रुपये प्रति प्लेट मिल रहा है.

वहीं छोला भटूरा 30 से 35 रुपये प्रति प्लेट हो चुका है. समोसा भी 12 रुपये से 15 हो चुका है और अब 20 रूपये करने की तैयारी है यानी अब समोसा भी जेब पर भारी पड़ेगा. चाय तो पहले ही भट्टी के सहारे पर 3 रुपये महंगी होकर 12 रुपये से 15 तक पहुंच गई, अब 20 रुपये प्रति कुल्हड़ बिकने के लिए तैयार है. लिहाजा ग्राहकों के साथ दुकानदार भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल 

काम के बीच में लंच के लिए वेंडिंग जोन आने वाले परेशान

बता दें कि कुछ दिनों पहले गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से भट्टी को जगह मिली तो दामों में वृद्धि देखी गयी और अब कमर्शियल सिलेंडर और भी महंगा हो गया है लिहाजा जो लोग अपने काम के बीच में लंच करने के लिए वेंडिंग जोन आते हैं वो परेशान नजर आ रहे हैं.

खाने-पीने की हर चीज पर 5 रुपये ज्यादा बढ़े दाम

निजी कंपनी में काम करने वाली आराधना दीक्षित घर पर खाना नहीं बनाती, लिहाजा अक्सर बाहर से खाना खाती हैं. पहले ऑफिस आने के बाद लंच यहां करती थी और इन्हें सस्ता भी लगता था लेकिन अब हर चीज पर पांच रुपये ज्यादा दाम इन्हें निराश कर रहे हैं. कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों ने भट्टी लगाई है लेकिन दामों की बढ़ोत्तरी से यहां आने वाला हर कोई अपनी परेशानी बयां कर रहा है.

‘कह दो मेरी जरूरत नहीं…’, बृजभूषण शरण सिंह का वो बयान जिसके बाद लगने लगे सपा में जाने के कयास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *