Headlines

‘लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि…’, प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज


बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के उम्मीदवार और जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने हाल ही में हिंदू धर्म से जुड़े कुछ मामलों को उठाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पार्टी के समर्थकों पर तंज कसा है. बीजेपी नेताओं की रैली में लोगों को हनुमान और राधा-कृष्ण बनाकर नचाया गया. वहीं, दूसरी ओर हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की बात सामने आई. इसको लेकर प्रशांत किशोर का कहना है कि जब लोग ‘अंधभक्त’ होकर एक दल को फॉलो करेंगे, तो वह दल उनकी अंधभक्ति का मिसयूज करेगा ही.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर किए गए सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, “चोरी का आरोप तो लगेगा ही. लोग तो चंदा चोर कह ही रहे हैं. मैं हमेशा कहता हूं कि जब आप किसी भी दल को केवल उसकी विचारधारा के नाम पर अंधभक्त होकर फॉलो करने लगेंगे तो वह कहीं न कहीं उस अंधभक्ति का मिसयूज करेगा ही. मानव इतिहास यही बताता है.”

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, ‘जो पार्टी…’

‘लोगों की अंधभक्ति का ही परिणाम है’

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, “यह उसी अंधभक्ति का परिणाम है कि राम मंदिर में चंदा चोरी हो रही है और आप उनको सनातन का पुरोधा बता रहे हैं.”

दूसरे मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की लखनऊ में हुई रैली में बच्चे को हनुमान बनाकर डांस करवाया गया. उसके हाथ में बीजेपी का झंडा भी पकड़ाया गया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में गुस्सा था. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने कहा, “भगवान जी को, हनुमान और राधा-कृष्ण को नेताओं की रैलियों में नचाया जा रहा है फिर भी आपको अच्छा लग रहा है. यह अंधभक्ति का परिणाम है.”

‘हर व्यक्ति का अपना ओपिनियन होना चाहिए’

पीके ने सलाह देते हुए कहा, “इसलिए हम हमेशा से यह कहते रहे हैं कि आपके पास विचारधारा होनी चाहिए. आप अपने विचार खुद बनाइए लेकिन विचारधारा की आढ़ में अंधभक्त न बन जाइए. हिटलर की भी तो कोई विचारधारा थी. उसके विचारों के नाम पर ही तो लाखों लोग मारे गए थे. तो विचारधारा के नाम पर अंधभक्ति नहीं होनी चाहिए.”

बिहार: किंग कोबरा को ‘स्नेक लेडी’ ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *