Headlines

वाराणसी के गाइड ‘Mr Deep’ ने जीता दिल! जापानी में बात कर टूरिस्ट्स को किया इम्प्रेस, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इन दिनों वाराणसी से सामने आया एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टूर गाइड अपनी भाषा और व्यवहार से दुनिया भर के लोगों का दिल जीतता नजर आ रहा है. वीडियो में ‘Mr Deep’ नाम के गाइड को जापानी पर्यटकों के साथ धाराप्रवाह जापानी भाषा में बातचीत करते देखा जा सकता है. गंगा घाटों की पवित्रता के बीच यह दृश्य न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक खूबसूरती को दिखाता है बल्कि “अतिथि देवो भव” की भावना को भी जीवंत कर देता है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है और लोग इस गाइड की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

देसी गाइड ने बोली फ्लुएंट जापानी

वीडियो में देखा जा सकता है कि Mr Deep जापानी टूरिस्ट्स के साथ बेहद सहजता से बातचीत कर रहे हैं. उनकी जापानी भाषा इतनी फ्लुएंट है कि पर्यटक भी हैरान रह जाते हैं. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इतनी अच्छी जापानी कहां से सीखी, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 साल की उम्र में ही यह भाषा सीखनी शुरू कर दी थी. उनकी यह मेहनत और लगन अब रंग ला रही है और लोग उनके टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

टिप ठुकराकर जीता दिल

इस वीडियो की सबसे खास बात तब सामने आती है जब एक पर्यटक उन्हें टिप देने की कोशिश करता है. लेकिन Mr Deep मुस्कुराते हुए पैसे लेने से मना कर देते हैं और कहते हैं, “पैसा इतना महत्वपूर्ण नहीं है, लोग महत्वपूर्ण हैं.” उनका यह जवाब सुनकर न सिर्फ पर्यटक बल्कि वीडियो देखने वाले लाखों लोग भी भावुक हो गए. यह पल दिखाता है कि सच्ची मेहमाननवाजी क्या होती है और क्यों भारत की संस्कृति दुनिया भर में सराही जाती है.

यह भी पढ़ें: Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर Mr Deep की जमकर तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “वाराणसी घूमते हुए इस गाइड के साथ पूरा दिन बिताया, यह शानदार अनुभव था.” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “भारतीय एक्सेंट के साथ जापानी सुनना बहुत दिलचस्प है.” कुछ यूजर्स ने जापानी में ही कमेंट करते हुए भारत की तारीफ की और दोबारा आने की इच्छा जताई. इस वीडियो ने न सिर्फ एक इंसान की अच्छाई को दिखाया है बल्कि भारत की छवि को भी एक बार फिर दुनिया के सामने सकारात्मक तरीके से पेश किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजा-ताजा पेंट हुए डिवाइडर को पान-गुटखा थूककर किया लाल, यूजर्स पूछ रहे- ‘कहां है सिविक सेंस?’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *