Headlines

विधानसभा अध्यक्ष संग दुर्व्यवहार पर भड़के रेवंत रेड्डी, विधायकों को दी चेतावनी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीएम ने केसीआर पर विधायकों को उकसाने का आरोप लगाया, एकजुटता जताई।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार (9 सितंबर, 2026) को 6 सितंबर को हुई हिंसा से जुड़े विधानसभा अध्यक्ष जी. प्रसाद कुमार के कथित दुर्व्यवहार, बीआरएस विधायकों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प और अन्य घटनाओं की व्यापक जांच के आदेश जारी किए हैं. उन्होंने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन घटनाओं के लिए जो भी लोग जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही, उन लोगों पर भी कार्रवाई होगी, जिन्होंने कथित तौर पर इन घटनाओं की साजिश रची, उन्हें समर्थन दिया या उन्हें अंजाम देने में मदद की. सीएम रेड्डी ने कहा कि जहां भी जरूरी होगा, संबंधित लोगों के पद या राजनीतिक ओहदे की परवाह किए बिना उनके खिलाफ जिन भी कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज हो सकेंगे, वो किए जाएंगे, इसमें SC/ST एक्ट भी शामिल है.

जमानत लेने वाले जनता के सवालों से नहीं बचेंगे- रेवंत 

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष के प्रति एकजुटता जताई और उनसे अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन करते हुए मजबूती से काम करते रहने की भी अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल करके जमानत लेने की कोशिश करने वाले लोग भी जनता के सवालों से नहीं बच पाएंगे. 

कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़े शुद्धिकरण मुद्दे पर बोले सीएम

इस दौरान मुख्यमंत्री रेड्डी ने बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों को दलित नेताओं और विधानसभा अध्यक्ष को निशाना बनाने के लिए उकसाया था. इसके साथ ही, रेवंत रेड्डी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद की भी निंदा की.

विधानसभा अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार राज्य की जनता का अपमान- रेवंत

उन्होंने तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष के दुर्व्यवहार को राज्य की जनता का अपमान बताया और आरोप लगाया कि बीआरएस के विधायकों ने एक दलित संवैधानिक पदाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज में व्याप्त मनुवादी मानसिकता से सख्ती कार्रवाइयों के जरिए निपटेगी और यह आश्वासन भी दिया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवई की जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः टैक्स चोरी-काले धन पर कांग्रेस का केंद्र और BJP पर हमला, जानें क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *