Headlines

‘विरोध से कुछ नहीं होगा…’ CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान


नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी है. सीजेपी  प्रोटेस्ट को शबाना आजमी से लेकर स्वरा भास्कर तक कई सेलब्स का समर्थन मिला है और उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की दो दिग्गज हस्तियां ऐसी भी हैं जो इस प्रोटेस्ट के खिलाफ हैं और खुलकर मोदी सरकार के समर्थन में बयान दे रही हैं. एक हैं सदाबहार अदाकारा हेमा मालिनी तो दूसरी हैं बॉलीवुड की ‘क्वीन’ यानी कंगना रनौत.

शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज सहित कई सेलेब्स ने मोदी सरकार के खिलाफ चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन किया है और वो सरकार के खिलाफ भी उतर आए हैं. दूसरी ओर हेमा मालिनी और कंगना रनौत ने सरकार के समर्थन में उतरकर विपक्ष और सीजेपी को लेकर तीखे बयान दिए हैं. बता दें कि ये दोनों ही अदाकाराएं भाजपा की सांसद भी हैं और संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दोनों ने मीडिया से बात करते हुए प्रोटेस्ट के खिलाफ जमकर हमला बोला है.

हेमा मालिनी बोलीं- प्रोटेस्ट से तो कुछ काम नहीं होगा

हेमा मालिनी ने सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अगर कोई प्रॉब्ल है तो अच्छी तरह से डिसकस करना चाहिए. प्रोटेस्ट करने से तो कुछ काम नहीं होगा. देश के युवाओं के लिए, एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारी मोदी सरकार हमेशा साथ रही है, बहुत काम किया है उसके लिए. अभी जो आप लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. बात करके ही इसका समाधान निकालना चाहिए.’

धर्मेंद्र प्रधान पर कही ये बात

हेमा से आगे कहा गया कि प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) का इस्तीफा चाहते हैं. इस पर दिग्ज एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस विषय में मैं ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहूंगी’ इसके लिए क्या स्टैंड लेना है हमारी सरकार बराबर लेगी.’

विरोध से कुछ नहीं होगा...' CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान

कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया हुड़दंग और उत्पात मचाने वाला

कंगना रनौत ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की और CJP प्रोटेटस को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, संसद का जो सत्र होता है वो इसीलिए होता कि सब मुद्दों पर हम विस्तार से चर्चा कर सकें और सरकार की जवाबदेही सब चीज के लिए होती है, उसी के लिए होता है. हम चाहते हैं कि ये सत्र चले और अपने प्रश्न वहां पर रखें. लेकिन, अगर हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे और जिस तरह से ये प्रोटेस्ट भी चल रहा है वो ठीक नहीं है.’

धर्मेनेरा प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी दिया तीखा बयान

वहीं आगे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वालों पर भड़करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘जनता ने जिस सरकार को चुना है, वो कैसे सरकार चलाएगी ये उनका अधिकार है. अगर आपको इतना ही है तो आप भी खड़े हो जाइए. आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते कि किसको हटाना है और किसको रखना है.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *