Headlines

‘वो अलग लेवल का बंदा है….’, बिग बॉस में अरिजीत सिंह पर बोले ‘फेम गुरुकुल’ विनर काजी तौकीर


‘बिग बॉस 20’ के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं. शो में काजी तौकीर की हाल ही में अम्रपाली दुबे से फाइट देखने को मिली. वहीं हालिया एपिसोड में हाल ही उन्होंने बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की. दोनों की मुलाकात करीब 20 साल पहले सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हुई थी. इसके बाद से दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं.

बिग बॉस में काजी ने अरिजीत सिंह को किया याद
हाल ही के एपिसोड में अमन गांधी से बातचीत के दौरान काजी ने अरिजीत को लेकर कहा, ‘अगर मैं क्रेजी हूं ना, तो वो क्रेजीपन का बाप है. हम दोनों क्रेजी हैं. अगर हम फ्यूचर में साथ काम करेंगे ना, तो बहुत मजा आएगा.’

जब अमन ने काजी से कहा कि वो ये बात नेशनल टीवी पर बोल रहे हैं और अरिजीत भी इसे देखेंगे, तो काजी ने जवाब दिया कि अरिजीत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, ‘उसको घंटा फर्क पड़ता है कौन क्या बोल रहा है उसके बारे में.’

काजी ने आगे अरिजीत की तारीफ करते हुए कहा, ‘वो अलग लेवल का बंदा है. वो मैड साइंटिस्ट है. वो स्पेसशिप में रहता है. वो जीनियस है भाई.’ इसके बाद उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर अरिजीत को फ्लाइंग किस दी और कहा, ‘लव यू.’

ये भी पढ़ेंः अमीषा पटेल की मां के घर से 5 लाख के डायमंड कंगन गायब, 40 साल की हाउस हेल्प गिरफ्तार

इसी एपिसोड में काजी बाकी कंटेस्टेंट्स से भी अरिजीत के बारे में बात करते नजर आए. उन्होंने कहा कि वो अरिजीत की बहुत इज्जत करते हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ भी गाया. काजी ने कहा, ‘मैं उसकी इतनी इज्जत करता हूं कि अल्फाज कम पड़ गए. आई लव यू अरिजीत.’

वहीं, यंग डीएसए और अमन ने भी अरिजीत सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर किया. वहीं युंग ने बताया कि वो अरिजीत से मिलना चाहते हैं. 

पहली बार बिग बॉस देखेंगे अरिजीत
हाल ही में अरिजीत सिंह ने भी बताया कि वो अपनी लाइफ में पहली बार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ देखेंगे और इसकी वजह उनके दोस्त काजी तौकीर हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा, क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी वहां है.’

काजी को सपोर्ट करते दिखें अरिजीत
अब हाल ही में अरिजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो काजी को सपोर्ट करते  नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हाय काजी क्या हाल है भाई. रॉकस्टार आदमी. फेम गुरुकुल के बाद पहली बार तू परफॉर्म करने जा रहा है. लोगों को बहुत मजा आने वाला है. चार चांद लगाने वाला है शो में.’

बता दें कि अरिजीत और काजी साल 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में साथ नजर आए थे. तब से दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं.

ये भी पढ़ेंः करीना ने बहन करिश्मा के ‘जुबैदा’ लुक किया रीक्रिएट, बोलीं- ‘हम दोनों का टेस्ट अच्छा है’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *