Headlines

शांतिदूत नहीं ‘झूठ का सौदागर’ निकला पाकिस्तान,  ईरान-अमेरिका वार्ता के नाम पर खुला फर्जीवाड़े का खेल!


ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा पाकिस्तान खुद को भले ‘शांति दूत’ के तौर पर पेश कर रहा हो, लेकिन उसका यह दावा खोखला दिख रहा है. पाकिस्तान ने दुनिया को यह यकीन दिलाने की कोशिश की कि वह अमेरिका और ईरान को एक मेज पर ला रहा है, जबकि असल में वह केवल झूठी खबरों के जरिए सबको ‘बेवकूफ’ बना रहा था.

हकीकत यह थी कि ईरान के अधिकारी अमेरिका से मिलने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. इसके बावजूद, पाकिस्तान की सरकार ने झूठ फैलाया. उन्होंने लगातार ऐसी खबरें दीं जैसे कोई बड़ी मीटिंग होने वाली हो. ऐसा माहौल बनाया कि पाकिस्तान कुछ बहुत बड़ा करने जा रहा है. पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग ISPR ने इस पूरी साजिश में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने गलत जानकारी फैलाने का काम किया. झूठ इतना सफाई से बोला गया कि एक इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी भी उनके झांसे में आ गई और गलत खबर चला दी.

पाकिस्तान ने फैलाया झूठ

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता तो कराई, लेकिन यह फेल हो गई. ईरान अड़ा हुआ था, इसलिए आगे बात बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं थी. फिर भी दुनिया की नजरों में खुद को ‘जरूरी’ बनाए रखने के लिए पाकिस्तान झूठ बोलता रहा कि बातचीत बहुत अच्छी चल रही है. उसने अपनी साख बचाने के लिए असलियत को छुपाया और झूठी कामयाबी का ढोल पीटता रहा.

होर्मुज खोलने के लिए तैयार हो गया ईरान, अमेरिका के सामने रख दी बड़ी शर्त, अब क्या करेंगे ट्रंप?

पाकिस्तानी सरकार की ओर से ऐसी खबरें फैलाई गईं कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक छोटे दल के साथ इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं. सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तानी टीम के साथ चर्चा के बाद अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की ‘शांति वार्ता’ शुरू हो सकती है. यह भी दावा किया गया कि अमेरिका की एक सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स टीम पहले से ही इस्लामाबाद में मौजूद है ताकि बातचीत के इंतजाम संभाले जा सके. यह मैसेज पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को भेजा गया था, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी भी शामिल थी, जिसने  मिली जानकारी के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की, लेकिन यह उसी ‘दिखावे और झूठे प्रचार’ का हिस्सा था.

ईरान के नेताओं ने पाकिस्तान को साफ कर दिया था कि वे अमेरिकी प्रतिनिधियों से तब तक नहीं मिलेंगे, जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं होतीं. ईरान की मुख्य शर्त यह थी कि अमेरिका उनकी शिपिंग (समुद्री व्यापार) पर लगी पाबंदी हटाए. ईरान के विदेश मंत्री अराघची इस्लामाबाद किसी ‘शांति वार्ता’ के लिए नहीं, बल्कि अपनी चिंताएं और शिकायतें बताने आए थे. उनका अमेरिका से मिलने का कोई इरादा नहीं था. लेकिन पाकिस्तान दुनिया से झूठ बोलता रहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होने वाली है.

पत्रकार ने खोली पोल

पत्रकार रयान ग्रिम ने X पर लिखा, ‘यह बात कभी सच थी ही नहीं कि ईरान के विदेश मंत्री अराघची पिछले हफ्ते फिर से बातचीत शुरू करने का कोई इरादा रखते थे. आखिर पाकिस्तानियों ने दुनिया से इतना बड़ा झूठ क्यों बोला?’ उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होने की गलत खबरें इसलिए फैलीं क्योंकि पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग (ISPR) ने खुद पत्रकारों को गलत जानकारी भेजी थी.

US Iran Talk 2.0: तो क्या अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हो गया ईरान? ओमान से वापस पाकिस्तान जाएंगे अराघची

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *