Headlines

शुभमन गिल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास, टी20 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके


शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 में छः हजार रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय होने का कीर्तिमान बनाया. गिल ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में यह मुकाम हासिल किया. बता दें कि गिल इंडियन प्रीमियर लीग में भी 4 हजार से अधिक रन बना चुके हैं.

शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 36 रन बनाते ही टी20 में 6 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया. टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने के मामले में केवल विराट कोहली और केएल राहुल ही गिल से आगे हैं.

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

सबसे कम पारी खेलकर टी20 में 6000 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल तीसरे स्थान पर हैं. यह भारतीय रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने केवल 166 पारियों में 6 हजार टी20 रन पूरे कर लिए थे. वहीं दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर की 184वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं शुभमन गिल ने 185 पारी खेलकर 6000 रन पूरे किए हैं.

टी20 में सबसे तेज 6000 रन (भारतीय बल्लेबाज)

शुभमन गिल ने अपने 188 मैचों के टी20 करियर में अब तक 6000 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 6 शतकीय पारी और 38 फिफ्टी भी लगाई हैं. कुल टी20 करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जो अब तक 14,085 रन बना चुके हैं.

दुनिया के सभी बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे तेज 6 हजार रन क्रिस गेल ने पूरे किए थे. गेल ने महज 162 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया था. बाबर आजम भी इस मामले में सभी भारतीय बल्लेबाजों से ऊपर हैं, क्योंकि उन्होंने 165 पारियों में 6000 रन पूरे कर लिए थे.

यह भी पढ़ें:

Watch: होटल में CSK फैन को देख छूटी विराट कोहली की हंसी, वायरल हो गया मोमेंट; देखें वीडियो 

CSK से लेकर कोलकाता-RCB तक, IPL इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? देखें लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *