Headlines

श्रावस्ती में पकड़ा सीतापुर का कुख्यात अपराधी संजय लोनिया, 50 हजार रुपये का था इनाम


श्रावस्ती के थाना इकौना का सेमगढ़ा देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, यहां पुलिस और सीतापुर का कुख्यात बदमाश संजय लोनिया के बीच जमकर गोलियां चली. पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश संजय लोनिया गोली लगने से घायल हुआ है. पुलिस ने उसे इकौना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, संजय लोनिया श्रावस्ती में किराये के मकान में रहकर अपने साथियों से यहां चोरी, नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था. इसने सेमगढ़ा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसके ऊपर विभिन्न थानों में 30 से अधिक मामले दर्ज है और इसपर 50 हज़ार का इनाम भी घोषित है.

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्ट पर 7 महीने की जेल के बाद युवक को मिली राहत, इलाहाबाद HC ने दी जमानत

अपराधी पर घोषित था 50 हजार रुपये का इनाम

पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना की सेमगढ़ा की है. जहां बीती रात करीबन 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि सीतापुर का रहने वाला कुख्यात बदमाश संजय लोनिया जिसके ऊपर 50 हजार का नाम भी है, वह छिपा है.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस ने  घेराबंदी करके जब संजय लोनिया को गिरफ्तार करना चाहा तो संजय ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने आत्मरक्षा में जब गोलियां चलाई तो एक गोलियां संजय के पैर में भी लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. श्रावस्ती पुलिस लंबे समय से बदमाश की तलाश में थी. श्रावस्ती में आधा दर्जन से अधिक चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

श्रावस्ती में अपराधी पर दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक अपराध

वहीं एसपी राहुल भाटी कहते हैं कि लंबे समय से संजय लोनिया यहां पर किराये के मकान पर रह रहा था. वह चोरी और नाकबज़नी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था. श्रावस्ती में भी आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था, आज जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना चाहा तो उसने पुलिस के ऊपर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संजय लोनिया के पैर पर गोली लगी और वह घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया आगे की कार्रवाई जारी है.

यूपी में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का होगा कायाकल्प, 24 परियोजनाओं के लिए 33.91 करोड़ मंजूर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *