भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने यानी अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है. श्रीलंका में टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस दौरे से पहले भारत के 5 खिलाड़ी चोटिल हैं. ऐसे में अभी तक बीसीसीआई ने श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त को पहले टेस्ट के साथ होगी. हालांकि, एकसाथ 5 खिलाड़ियों के चोटिल होने से कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ गई है.
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम फिटनेस संकट का सामना कर रही है. वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस या उपलब्धता को लेकर चिंताएं हैं, जबकि हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर कर दिया गया है. इन पांच खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं होने से टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ता हुआ दिख रहा है.
श्रीलंका दौरे से पहले चोटिल हैं ये पांच खिलाड़ी, जानिए क्या है उनका स्टेटस
वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता आगे की फिटनेस जांच पर निर्भर करेगी.
2- जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में दूसरे वनडे के दौरान बाएं घुटने में चोट/सूजन आने के बाद अपनी फिटनेस साबित करने के लिए समय के साथ मुकाबला कर रहे हैं. वह रिकवरी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करने से पहले 30 जुलाई तक आराम कर रहे हैं.
3- साई सुदर्शन
साई सुदर्शन की चिकित्सा निगरानी की जा रही है और वे समय के साथ रिकवरी कर रहे हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं.
4- हर्षित राणा
हर्षित राणा फिटनेस संबंधी समस्याओं के दोबारा उभरने के कारण अनुपलब्ध हैं और चयन से पूरी तरह बाहर हैं.
5- नीतीश कुमार रेड्डी
नीतीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट से उबरने और रिहैब जारी रखने के कारण उन्हें चयन से बाहर कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें-
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
