Headlines

Mahoba News: ‘पापा ने ही मम्मी को मारा…’, 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत


उत्तर प्रदेश के महोबा में शराब की लत, शक और घरेलू हिंसा का खौफनाक अंत सामने आया है. पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव में हनीफ नाम के शख्स ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी की हंसिया से निर्मम हत्या कर दी. वारदात के वक्त 5 साल का मासूम फैज़ान और उसकी छोटी बहन वहीं मौजूद थे. 

डरा-सहमा मासूम फैज़ान मासूमियत से बताता है कि उसके पिता ने ही मां को मारा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है. किसी को यकीं नहीं  हो रहा कि महज शक के चलते हनीफ ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा.

यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हनीफ मंसूरी शराब और जुए का बुरी तरह आदी था. नशे की खातिर वह अपनी चार बीघा जमीन में से ढाई बीघा जमीन पहले ही बेच चुका था. शनिवार रात जब वह धुत होकर घर लौटा, तो पत्नी मनीषा ने उसे नशा करने से रोका. बस इसी बात पर विवाद गहराया और हैवान बने हनीफ ने पास रखी धारदार हंसिया से अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. 

पांच साल का मासूम है चश्मदीद 

इस दिल दहला देने वाली वारदात का सबसे खौफनाक पहलू यह रहा कि जब हनीफ अपनी पत्नी का कत्ल कर रहा था, तब उसका 5 साल का मासूम बेटा फैज़ान और 2 साल की मासूम बेटी मुस्कान वहीं मौजूद थे. वारदात के बाद से ही 5 साल का मासूम फैज़ान बुरी तरह डरा और सहमा हुआ है. वह अपनी मासूमियत में कांपती आवाज से बताता है कि कैसे उसके पिता ने ही उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी ने की गुमराह करने की कोशिश 

वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया और झूठी कहानी रचकर गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन पनवाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की कड़ी पूछताछ और 5 साल के मासूम बेटे फैज़ान की इस चश्मदीद गवाही ने दरिंदे पिता की पूरी पोल खोलकर रख दी. मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी बेहद शक्की मिजाज का था. वहीं आरोपी के पिता सुलेमान ने भी अपने बेटे को फांसी की सजा देने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के मुताबिक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *