Headlines

श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल


भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है. इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीनदिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है. शनिवार को इस वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन पांच भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया. इन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से महफिल लूट ली.

देवदत्त पडिक्कल 164 गेंद में 142 रन- तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारत ने अपनी पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया ने 357/6 के स्कोर पर पारी घोषित की. देवदत्त पडिक्कल ने 164 गेंद में 18 चौकों की मदद से 142 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने पहले टेस्ट के लिए नंबर-3 का स्पॉट भी पक्का कर लिया. पडिक्कल की क्लास और तकनीक की हर कोई तारीफ कर रहा है. 

रवींद्र जडेजा 117 गेंद में 63 रन- ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्ले से कमाल किया. गेंदबाजी में पहले दिन 64 रन देकर दो विकेट लेने वाले सर जडेजा ने दूसरे दिन से बल्ले से भी कमाल कर दिया. उन्होंने 117 गेंद में 63 रनों की पारी खेली. जडेजा आउट भी नहीं हुए थे. उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था. ताकि दूसरे खिलाड़ियों को बैटिंग का मौका मिल सके.  

मानव सुथार 90 गेंद में 41 रन- स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने भी बल्ले से शानदार पारी खेली. पहले दिन गेंदबाजी में दो विकेट लेने वाले सुथार ने दूसरे दिन सात नंबर पर खेलते हुए 90 गेंद में महत्वपूर्ण 41 रन बनाए. सुथार के बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला. 

केएल राहुल 67 गेंद में 40 रन- इस सीरीज से पहले भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान बनाए गए केएल राहुल ने टीम इंडिया को सधी हुई शुरुआत दिलाई. राहुस ने 67 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए. हालांकि, वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके. 

गुरनूर बराड़ 18 गेंद में 36 रन- लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने गेंदबाजी से नहीं, बल्कि बल्लेबाजी से कमाल किया. टेस्ट में बराड़ ने टी20 जैसी बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 18 गेंद में 36 रन बना डाले. इस दौरान बराड़ के बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले.

यह भी पढ़ें- 

अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *