कोलंबो में टीम इंडिया श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेल रही है. शनिवार को भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने दमदार शतक लगाया. पडिक्कल ने 121 गेंद में 103 रनों की पारी खेली. अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके जड़े.शतक लगाने के बाद उन्हें रिटायर हर्ट कर दिया गया, ताकि दूसरे बल्लेबाजों को मौका दिया जा सके. हालांकि, इस बेहतरीन पारी से पडिक्कल का पहले टेस्ट में तीन नंबर पर खेलना कंफर्म हो गया है.
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ी शानदार सेंचुरी
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे देवदत्त पडिक्कल ने वनडे फॉर्मेट के मुताबिक बल्लेबाजी की. पडिक्कल ने 121 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली. इस शानदार पारी के बाद उन्हें रिटायर हर्ट कर दिया गया. भारतीय टीम मैनेजमेंट इस वॉर्म-अप मैच में दूसरे बल्लेबाजों को मौका देना चाहता है, इसलिए उन्हें शतक पूरा होने के बाद वापस बुला लिया गया.
जायसवाल, पंत और जुरेल फ्लॉप
भारत के लिए पारी का आगाज करने आए यशस्वी जायसवाल जीरो पर आउट हुए. वह दूसरी ही गेंद पर वापस पवेलियन लौट गए. उन्हें पारी की दूसरी गेंद पर विश्वा फर्नांडो ने आउट किया. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नहीं चले और 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ध्रुव जुरेल भी 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए.
इससे पहले दिन की शुरुआत में श्रीलंका इलेवन ने अपनी पहली पारी पहले दिन के स्कोर 8 विकेट पर 363 रन पर घोषित कर दी. श्रीलंका की तरफ से निशान मदुशंका और रविन्दु रसंथा ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की. पहले विकेट के रूप में मदुशंका 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए. रसंथा ने 71 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पसिंदु सोरियाबंदरा ने 35, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पवन रथनायके ने 39, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अहान विक्रमसिंघे ने 31, और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन की पारी खेली. आठवें नंबर के बल्लेबाज रमेश मेंडिस ने भी 32 रन बनाए. इन्हीं पारियों की बदौलत श्रीलंका 8 विकेट पर 363 रन तक पहुंच सकी.
यह भी पढ़ें-
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
