लिस्ट में सबसे पहला नाम Maruti Victoris का है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये हाइब्रिड सेटअप लगभग 28.65 किलोमीटर का शानदार माइलेज देता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड भी देश की पॉपुलर हाइब्रिड SUVs में से एक है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो जरूरत के हिसाब से दोनों पावर सोर्स का इस्तेमाल करती है. शहर में ट्रैफिक के दौरान यह कई बार केवल इलेक्ट्रिक मोड पर भी चल सकती है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है. कंपनी के मुताबिक, यह SUV लगभग 27.97 kmpl तक का माइलेज देती है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है. इसमें वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप मिलता है, जो ग्रैंड विटारा में दिया गया है. यह कार भी जरूरत पड़ने पर केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चल सकती है. कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज भी 27.97 kmpl तक है.

मारुति सुजुकी इनविक्टो कंपनी की प्रीमियम MPV है. यह टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर आधारित है और इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह MPV 23.24 kmpl तक का माइलेज देती है. इसमें 6 और 7-सीटर दोनों ऑप्शन मौजूद हैं. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस देश की सबसे पॉपुलर प्रीमियम गाड़ियों में शामिल है. इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक दी गई है, जो लंबी दूरी और शहर दोनों जगह बेहतर माइलेज देने में मदद करती है. कंपनी का दावा है कि यह MPV 23.24 kmpl तक का माइलेज देती है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

होंडा सिटी e:HEV भारत की पहली मास-मार्केट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेडान है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप दिया गया है, जिससे यह बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज दोनों देती है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 27.13 kmpl तक है. इसमें Honda Sensing ADAS, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

अगर आपकी रोजाना ड्राइविंग ज्यादा है और आप पेट्रोल पर होने वाला खर्च कम करना चाहते हैं, तो हाइब्रिड कारें एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं. ये कारें सामान्य पेट्रोल कारों की तुलना में बेहतर माइलेज देती हैं, प्रदूषण भी कम करती हैं और ड्राइविंग का अनुभव भी ज्यादा स्मूद बनाती हैं. हालांकि इनकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.
Published at : 03 Aug 2026 02:02 PM (IST)
