IPL 2026 SRH vs RR: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया था. एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे और आरआर को 159 रन पर समेट कर मैच 57 रन से जीता था.
एसआरएच की जीत में अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने बड़ी भूमिका निभाई. दोनों ने 4-4 विकेट लिए थे. इसके अलावा कप्तान ईशान किशन ने भी 44 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली थी.
सकीब हुसैन बहुत ही निडर और प्रतिभाशाली लग रहे हैं- मिशेल मैक्लेनाघन
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे की प्रशंसा की.
मिशेल मैक्लेनाघन ने साकिब हुसैन के बारे में कहा, “साकिब हुसैन बहुत ही निडर और प्रतिभाशाली लग रहा है. चेज की शुरुआत में, उसने नई गेंद से यशस्वी जायसवाल का बड़ा विकेट लिया. उस विकेट ने राजस्थान के शीर्ष क्रम और 217 रन के चेज की किसी संभावना पर पानी फेर दिया. बाद में, उसने धीमी गेंद फेंकने की अपनी काबिलियत दिखाई और उन्हें हिट करने की उसकी काबिलियत ने सभी को हैरान कर दिया. उसकी धीमी गेंद ने मुस्तफिजुर रहमान की झलक दिखाई. वह दाएं हाथ का मुस्तफिजुर लगा.’
प्रफुल्ल हिंगे के बारे में मिशेल मैक्लेनाघन ने कहा, “इस युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज को भी आपको श्रेय देना होगा. उसने अपनी लाइन और लेंथ को बहुत अच्छे से बदला. वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद, उसने एक शार्प बम्पर फेंकी जिससे वह हैरान रह गया और आउट हो गया. ध्रुव जुरेल के खिलाफ, उसने फोर्थ-स्टंप लाइन पर गेंद फेंकी और अंदर का किनारा स्टंप्स पर लगा, यह एक पीच बॉल थी. डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपने पहले ओवर में उसने शानदार नियंत्रण दिखाया. इतनी अच्छी लाइन में गेंदबाजी करके, उसने साबित किया कि वह काम को लेकर गंभीर है.’
मैक्लेनाघन ने कहा कि इन दो निडर खिलाड़ियों ने दिखाया है कि भारतीय गेंदबाजी का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Elections 2026: विजय आज तमिलनाडु के तिरुप्पुर में करेंगे प्रचार, कड़ी सुरक्षा के बीच रोड शो
