Headlines

सिंगल चार्ज में 440 KM रेंज और शानदार लुक, Skoda ने पेश की सबसे छोटी और किफायती EV


अगर आप आने वाले समय में एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, जो देखने में स्टाइलिश हो और लंबी रेंज दे तो स्कोडा की नई Epiq EV आपके लिए बेस्ट हो सकती है. स्कोडा ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन मॉडल दुनिया के सामने पेश कर दिया है.

कंपनी का कहना है कि यह उसकी अब तक की सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार होगी. खास बात यह है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 440 किलोमीटर तक चल सकती है. रोजाना शहर में इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी यात्रा के लिए भी यह काफी अच्छी मानी जा रही है. 

Skoda Epiq का डिजाइन और फीचर्स

स्कोडा Epiq को कंपनी की नई Modern Solid डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है. इसका लुक काफी फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम दिखाई देता है. कार के सामने की तरफ ब्लैक फिनिश वाली ग्रिल दी गई है, जिस पर स्कोडा की ब्रांडिंग नजर आती है. इसके साथ स्लिम LED DRLs और नीचे की तरफ L-शेप हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे काफी आकर्षक बनाती हैं. बंपर का डिजाइन भी मजबूत और स्पोर्टी रखा गया है. साइड प्रोफाइल में बड़े एयरो डिजाइन अलॉय व्हील्स, ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल और हल्की कूपे स्टाइल रूफलाइन देखने को मिलती है. पीछे की तरफ T-शेप LED टेललाइट्स और बड़ा रूफ स्पॉइलर इसे और ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं.

साइज की बात करें तो यह SUV कॉम्पैक्ट जरूर है, लेकिन अंदर से काफी स्पेशियस बताई जा रही है. इसकी लंबाई लगभग 4.17 मीटर है, जिससे यह शहर की ट्रैफिक और पार्किंग में आसानी से इस्तेमाल की जा सकेगी. इसके बावजूद कंपनी ने इसमें बड़ा केबिन और अच्छा बूट स्पेस दिया है. इसमें करीब 475 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जबकि आगे की तरफ 25 लीटर का छोटा फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी दिया गया है, जहां छोटा सामान रखा जा सकता है.

क्या हैंडब्रेक खींचने के बाद भी ढलान पर सरकती है आपकी कार? जान लें इसकी वजह

इंटीरियर और गाड़ी की रेंज

कार का इंटीरियर भी काफी हाईटेक और प्रीमियम रखा गया है. डैशबोर्ड पर 13-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जो Android बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम पर काम करती है. इसके अलावा छोटा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग इसे लग्जरी फील देती है. कंपनी ने जरूरत के कुछ फिजिकल बटन भी रखे हैं ताकि ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल आसान रहे.

फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 10-स्पीकर Canton साउंड सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें ADAS यानी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यह SUV सुरक्षा के मामले में भी काफी मजबूत नजर आती है.

स्कोडा Epiq को Volkswagen ग्रुप के नए MEB+ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. यह वही प्लेटफॉर्म है, जिस पर आने वाले कई नए इलेक्ट्रिक वाहन तैयार किए जाएंगे. कंपनी इसमें दो बैटरी ऑप्शन दे रही है, जिसमें 38.5kWh और 55kWh शामिल है. छोटी बैटरी वाला मॉडल करीब 310 किलोमीटर तक की रेंज देगा, जबकि बड़ी बैटरी वाला मॉडल लगभग 440 किलोमीटर तक चल सकेगा.

यह भी पढ़ें:-

प्रीमियम लुक, नए कलर ऑप्शन्स और बहुत कुछ, इस दिन लॉन्च होने जा रही Tata Tiago Facelift 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *