Headlines

सिर्फ पलकें देखकर पकड़ें झूठ, साइकोलॉजी के 5 ऐसे हैक्स जो आपको बना देंगे ‘माइंड रीडर’


क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पलकें देखकर आप झूठ पकड़ सकते हैं. जी हां साइकोलॉजी के हिसाब से आप ऐसा कर सकते हैं. साथ ही मन की बात पूरी तरह पढ़ना संभव नहीं है, लेकिन साइकोलॉजी के कुछ संकेत आपको लोगों के व्यवहार और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकते हैं.

क्या सच में किसी का मन पढ़ा जा सकता है?

अक्सर लोग कहते हैं कि सामने वाले के चेहरे या आंखों को देखकर उसके मन की बात समझी जा सकती है. हालांकि, साइकोलॉजी के अनुसार किसी एक इशारे से यह तय नहीं किया जा सकता कि कोई व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ. लेकिन कुछ व्यवहार ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति की घबराहट, आत्मविश्वास या असहजता के बारे में संकेत दे सकते हैं.

यह भी पढ़े: अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म

बार-बार पलक झपकाना

अगर कोई व्यक्ति सामान्य से ज्यादा तेजी से पलकें झपका रहा है, तो यह तनाव, घबराहट या दबाव का संकेत हो सकता है. हालांकि, सिर्फ इसी आधार पर किसी को झूठा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि थकान या आंखों की परेशानी की वजह से भी ऐसा हो सकता है.

आंखों से नजरें चुराना

कई लोग मानते हैं कि नजरें चुराने वाला इंसान झूठ बोल रहा होता है, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता. कुछ लोग शर्म, डर या आत्मविश्वास की कमी की वजह से भी आंखों में देखकर बात नहीं कर पाते. इसलिए इस संकेत को दूसरे व्यवहारों के साथ देखकर ही समझना चाहिए.

चेहरे के भाव अचानक बदलना

साइकोलॉजी के मुताबिक, कई बार व्यक्ति के चेहरे पर एक पल के लिए ऐसे भाव आ जाते हैं जिन्हें वह छिपाने की कोशिश करता है. इन्हें माइक्रो एक्सप्रेशन कहा जाता है. ये खुशी, गुस्सा, डर या हैरानी जैसी भावनाओं का संकेत दे सकते हैं.

बात करने का तरीका बदल जाना

अगर कोई व्यक्ति अचानक बहुत धीरे, बहुत तेज या जरूरत से ज्यादा सफाई देकर बात करने लगे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह दबाव महसूस कर रहा है. हालांकि, इसका मतलब हमेशा झूठ बोलना नहीं होता.

एक संकेत नहीं, पूरा व्यवहार देखें

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी एक इशारे या आदत के आधार पर यह फैसला नहीं किया जा सकता कि कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा है. किसी के व्यवहार को समझने के लिए उसकी आवाज, चेहरे के भाव, बोलने का तरीका और परिस्थितियों को एक साथ देखना जरूरी होता है.

यह भी पढ़े: Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *