Headlines

सुपरहिट रही ‘आवारापन 2’, जानें-कितना रहा इमरान हाशमी की फिल्म का क्लोजिंग कलेक्शन?


इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में 14 अगस्त को दस्तक दी थी. फिल्म का क्लैश सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुआ था. वहीं नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया. अब इसका थिएट्रिकल रन खत्म हो चुका है. ऐसे में जानते हैं कि ‘आवारापन 2’ की क्लोजिंग कमाई कितनी रही है?

‘आवारापन 2’ की क्लोजिंग कमाई कितनी रही?
साल 2007 में आई इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ शानदार कहानी और जबरदस्त म्यूजिक के बावजूद नहीं चल पाई थी. हालांकि ये बाद में क्लट क्लासिक बन गई थी. हालांकि इसकी सीक्वल ‘आवारापन 2’  ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले तीन हफ़्तों की 146 करोड़ रुपये की कुल कमाई को मिलाकर, ‘आवारापन 2’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की कुल कमाई 146.50 करोड़ रुपये (नेट) रही है. सिनेमाघरों से हटने से पहले इसके कलेक्शन में कुछ लाख रुपये और जुड़ने की उम्मीद है. इस तरह, यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ रुपये (नेट) की कुल कमाई के साथ अपना सफ़र खत्म करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें:-मोहनलाल की बेटी विस्मया की ‘थुडाक्कम’ की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

‘आवारापन 2’ रही सुपरहिट
45 करोड़ के बजट में बनी ‘आवारापन 2’ ने 147 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर न केवल अपना 100 फीसदी बजट वसूल किया है बल्कि102 करोड़ का रिटर्न भी हासिल कर लिया है इसी के साथ  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सुपर हिट साबित हुई. शायद यह पहली बार है जब किसी फ्लॉप फिल्म का सीक्वल इतना सफल रहा है.

बता दें कि ‘आवारापन 2’ के फेवर में जो बात काम कर गई, वह इसकी लिमिटेड बजट था. मिले-जुले रिस्पॉन्स के बावजूद, यह फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसका क्रेडिट ‘आवारापन’ (ओरिजिनल फिल्म) के लिए लोगों की पुरानी यादों और उसके खास फ़ैन बेस को जाता है.

‘आवारापन 2’ स्टार कास्ट
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने शिव पंडित के किरदार में कमबैक किया था. फिल्म के अन्य कलाकारों में  दिशा पटानी, शबाना आज़मी, सुरविंदर विक्की, पूरब गब्बी शामिल हैं, 

ये भी पढ़ें:-‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *