टीवी शो ‘कुबूल है’ और ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपना मदरहुड बहुत ही खूबसूरती से एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपने पति सुमित सूरी के साथ 13 जून को एक प्यारी सी बेटी का वेलमक किया. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है.
सुरभि ज्योति ने क्या रखा बेटी का नाम?
सुरभि ज्योति की बेटी एक महीने की पूरी हो गई है. ऐसे में एक्ट्रेस ने अब बेटी का नाम भी फैंस को बताया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनकी लाडली बेटी अपने से छोटे हाथ में आर्किड फ्लावर पकड़े नजर आईं. उन्होंने अपनी बेटी का नाम सहर रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने कैप्शन में किया.
बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘सहर’. सुबह की पहली रोशनी की तरह, तुम आई और सब कुछ रोशन कर गई.’ सुरभि ज्योति इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी लगाई है, जिसमें सहर के नन्हें पैर की झलक देखने को मिली.
ये भी पढ़ेंः ‘अब गाड़ी के अंदर मत आना’, सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी से हुईं नाराज, बोलीं- गाड़ी में नहीं बैठूंगी
सेलेब्स कर रहे रिएक्ट
सुरभि ज्योति की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्यार बरसा रहे हैं. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कमेंट में दिल वाले इमोजी भेजे. वहीं आरती सिंह ने लिखा, ‘सहर’, इसके साथ दिल वाले इमोजी. सेलेब्स के अलावा फैंस को सहर नाम खूब पसंद आ रहा है. कुछ फैन ने लिखा कि शो ‘कुबूल है’ की याद आ गई. शो में एक्ट्रेस ने सहर का रोल प्ले किया था.
ये भी पढ़ेंः सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
बता दें, सुरभि ज्योति ने पिछले महीनें 13 जून को अपनी बेटी सहर का वेलकम किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी. जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘हमारी बेटी आ गई.’ सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी की थी.
