Headlines

सौरव दास का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, ‘विपक्ष के नेता का यह कर्तव्य है कि…’


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का मंगलवार (6 अक्टूबर) को दिनभर धरना जारी रहा. हालांकि, शाम होते-होते दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया और कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेताओं समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया. उनके हिरासत की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने निंदा की है. यह पहली बार है जब CJP के नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में बयान दिया है. 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करता हूं. 

देश के हर नागरिक को विरोध करने का है अधिकार- सौरव दास

CJP के नेता सौरव दास ने कहा, ‘इस देश के हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है. विपक्ष के नेता का यह कर्तव्य है कि वे देश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएं. इसमें ज्ञानू की गैर-कानूनी हरकतें भी शामिल हैं. क्या हमारे आजादी के दीवानों ने ऐसे ही देश का सपना देखा था? शर्म की बात है.’ 

अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने भी किया पोस्ट

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी लोकसभा LoP राहुल गांधी की हिरासत की निंदा की है. आशुतोष रांका ने राहुल गांधी के हिरासत में लिए जाने का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक करने से क्यों रोका जा रहा है? क्या चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था नहीं है?

जबकि CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर कहा, ‘पहले छात्रों को हिरासत में लिया गया, फिर पत्रकारों को हिरासत में लिया गया और लोकसभा LoP को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि तानाशाह ज्ञानू को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले ‘अब विपक्ष के नेता…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *