बॉलीवुड के गाने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में लोगों के दिलों पर राज करते हैं. खासकर 90 के दशक के गानों का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्वीडन का एक कंटेंट क्रिएटर सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ पर ऐसा धमाकेदार डांस करता दिखाई दे रहा है कि भारतीय यूजर्स भी खुश हो गए. समंदर किनारे चट्टानों पर खड़े होकर विदेशी डांसर ने जिस अंदाज में बॉलीवुड स्टाइल मूव्स किए, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि बॉलीवुड का असली जादू अब पूरी दुनिया पर छा चुका है.
स्वीडिश डांसर ने ‘चुनरी चुनरी’ पर लगाए जबरदस्त ठुमके
दरअसल, स्वीडन के डांसर Karl Svanberg ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सलमान खान के मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कार्ल काले रंग के आउटफिट और सफेद जूतों में दिखाई देते हैं. उनके हाथ में लाल रंग का दुपट्टा होता है जिसे वो गाने के हुक स्टेप्स के साथ लहराते हैं. वीडियो की सबसे खास बात इसकी लोकेशन है. समुद्र के किनारे ऊंची चट्टानों पर शूट किए गए इस वीडियो ने लोगों को पूरी तरह बॉलीवुड वाली फील दे दी.
एक्सप्रेशंस और एनर्जी ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में कार्ल सिर्फ डांस ही नहीं करते बल्कि सलमान खान की तरह एक्सप्रेशंस भी देते नजर आते हैं. कभी वो दुपट्टा घुमाते हैं तो कभी फिल्मी अंदाज में पोज देते हैं. उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस और हाई एनर्जी देखकर लोग हैरान रह गए. कार्ल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बॉलीवुड के इस आइकॉनिक गाने को रीक्रिएट किया है और यह “Bollywood nostalgia at its best” है. यही वजह है कि वीडियो देखते ही लोगों को 90 के दशक का दौर याद आ गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान के लिए रिस्पेक्ट बटन दबाओ.” दूसरे यूजर ने कहा, “विदेशी होकर भी बॉलीवुड की आत्मा पकड़ ली.” वहीं कई लोगों ने कहा कि यह वीडियो देखकर उन्हें पुराने हिंदी गानों का सुनहरा दौर याद आ गया. कुछ यूजर्स ने कार्ल की एनर्जी और कॉन्फिडेंस की तारीफ की तो कुछ ने कहा कि बॉलीवुड का क्रेज अब दुनिया भर में फैल चुका है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल
