Headlines

‘हमारे घर आज भगवान आए हैं…’, सिंगापुर में पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, देखें वीडियो


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य संबंधी जांच और इलाज के लिए सिंगापुर गए हैं. यहां पहुंचने के बाद परिवार के बीच बड़ा ही भावुक पल देखने को मिले. एक वीडियो में लालू प्रसाद एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं. साथ में बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी हैं. इस दौरान रोहिणी आचार्य अपने पिता के पैर छूकर उनके गले लग जाती हैं. इसके बाद लालू यादव कार से रोहिणी आचार्य के घर पर पहुंचते हैं. 

‘हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं’

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो शेयर करते हुए अपने पिता लालू प्रसाद यादव को लेकर कुछ भावुक पंक्तियां लिखीं, ”हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं. हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारो धाम आए हैं. उनके चरणों की धूल ले लें हम, हमारे कृपानिधान आए हैं.”

रोहिणी आचार्य ने कई पुरानी तस्वीरें भी की शेयर

वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत ‘तोहरे बगिया के रहली सुगनियां….’ बज रहा है. इस गीत के जरिए पिता-पुत्री और मायके के संबंधों को दर्शाने की कोशिश की गई है. इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने अपने बचपन की यादों को तरोताजा करने का प्रयास किया है. उन्होंने शादी और पारिवारिक जीवन से जुड़ी कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं.

बिहार सरकार ने इन दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, टेंडर घोटाले में हुई कार्रवाई

वीडियो में बिहार से लाए गए आम-लीची और लड्डू की भी झलक

इसके अलावा वीडियो में रोहिणी आचार्य ने बिहार से भेजे गए लीची, आम जैसे सीजनल फलों, लड्डू और अन्य मिष्ठान के साथ पारंपरिक उपहारों की झलक भी दिखाई है. इसके जरिए उन्होंने मायके और ससुराल के बीच संबंधों को जोड़कर सुखी पारिवारिक जीवन को दर्शाने की कोशिश की है. फिलहाल इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है.

वहीं, राजनीति गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि क्या पिछले कुछ महीनों से नाराज चल रहीं रोहिणी आचार्य मान गई हैं? उन्हें आरजेडी से विधान परिषद सदस्य बनाए जाने की भी चर्चा हो रही है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी की करारी हार के बाद रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनकी टीम के कुछ लोगों पर गंभीर सवाल उठाए थे.

राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने से साफ इनकार, CM सम्राट चौधरी को दी चुनौती, कहा- ‘फोर्स बुलाकर…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *