चुनाव आयोग ने दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कई राज्यों में एसआईआर की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. दिल्ली में अब फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को आएगा. इसी तरह, घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया अब आठ अगस्त तक जारी रहेगी, जो पहले 29 जुलाई तक के लिए निर्धारित थी.
दिल्ली एसआईआर के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसे 14 मई को शुरू किया गया था. तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इससे पहले भी अलग-अलग कारणों के चलते एसआईआर के कार्यक्रमों में अक्सर बदलाव देखने को मिले हैं.
पंजाब में 12 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के कार्यक्रम में 1 अक्टूबर की पात्रता तारीख को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 3 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे. मतदाता सूची का ड्राफ्ट 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी.
The Election Commission of India has revised the schedule for the Special Intensive Revision (SIR) of the electoral roll in Punjab with reference to the qualifying date of 1st October.
As per the revised schedule, the draft publication will be on 13th August, and the final… pic.twitter.com/CBiob6H0J0
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2026
कर्नाटक में 19 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
चुनाव आयोग ने कर्नाटक में एसआईआर कार्यक्रम में बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कर्नाटक में अब बीएलओ 8 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन कर सकेंगे. ड्राफ्ट 17 अगस्त को जारी होगा, जबकि फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्तूबर को जारी होगी.
The Election Commission of India has revised the schedule for the Special Intensive Revision (SIR) of the electoral roll in Karnataka with reference to the qualifying date of 1st October.
As per the revised schedule, the draft publication will be on 17th August, and the final… pic.twitter.com/7rujQxB6dL
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2026
तेलंगाना में 12 अक्तूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
भारत निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) कार्यक्रम में 1 अक्टूबर की पात्रता तिथि को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट 10 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और फाइनल वोटर लिस्ट 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी.
The Election Commission of India has revised the schedule for the Special Intensive Revision (SIR) of the electoral roll in Telangana with reference to the qualifying date of 1st October.
As per the revised schedule, the draft publication will be on 10th August, and the final… pic.twitter.com/zjkvBUe4zu
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2026
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
