Headlines

हवा में अटकी जान! हजारों फीट की ऊंचाई पर पैसेंजर को आया हार्ट अटैक, ऐसे मिली ‘नई जिंदगी’


बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एक एयर इंडिया की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. उड़ान के दौरान फ्लाइट में सवार एक 80 साल के बुजुर्ग को हार्ट अटैक पड़ गया. पायलट ने आनन-फानन में इमरजेंसी की जानकारी ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी को दी. इसके बाद एटीसी ने तुरंत फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कराया.

लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ एयरपोर्ट पर रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया. एयरपोर्ट पर पहले से डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस तैनात रही. डॉक्टरों ने बुजुर्ग यात्री का तत्काल इलाज कर जान बचाई.

मामला गुरुवार (28 मई) का है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AI-2418 बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी. फ्लाइट ने शाम 5 बजकर 25 मिनट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन बीच रास्ते में ही बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद एटीसी ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया. एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद डॉक्टर्स ने बुजुर्ग का इलाज कर जान बचाई. फ्लाइट में कुल  128 यात्री सवार थे.

खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित

उधर खराब मौसम का असर भी उड़ानों पर पड़ रहा है. 28 मई को हैदराबाद से जगदलपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7104 को गुरुवार को खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से वापस हैदराबाद लौटना पड़ा. विमान में कुल 79 यात्री सवार थे. राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

NEET पेपर में एयरफोर्स की मदद का प्रस्ताव, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘नेवी सबमरीन का भी…’

इंडिगो की यह फ्लाइट गुरुवार (28 मई) दोपहर 2:51 बजे हैदराबाद से जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन जगदलपुर में खराब मौसम के चलते विमान की लैंडिंग नहीं हो पाई. इसके बाद फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटाने का फैसला लिया गया. करीब ढाई घंटे बाद शाम 5:15 बजे विमान सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा. इसके बाद एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर फ्लाइट रद्द कर दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया.

कर्नाटक में सिद्धारमैया युग का अंत! राज्यपाल ने मंजूर किया इस्तीफा, DK को कब मिलेगी कमान?कर्नाटक में सिद्धारमैया युग का अंत! राज्यपाल ने मंजूर किया इस्तीफा, DK को कब मिलेगी कमान?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *