Blow For Sri Lanka: गॉल में टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में मेजबान श्रीलंका को 165 रन से शिकस्त दी. सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा, जिससे पहले श्रीलंका को ‘ट्रिपल’ झटका लगा है. टीम के 3 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. इसमें 2 खिलाड़ी पहले से ही बाहर थे. तीसरा खिलाड़ी दिनेश चांदीमल के रूप में बाहर हुआ.
श्रीलंका के हेड कोच गैरी कस्टर्न ने बताया कि दिनेश अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने बाकी खिलाड़ियों को लेकर भी बात की. इसमें कुसल मेंडिस शामिल हैं. मेंडिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी है. इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका कलाई की चोट के चलते बाहर हुए हैं.
क्यों बाहर हुए दिनेश चांदीमल?
दिनेश को पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान सिर और गर्दन में चोट लगी थी. उनकी जगह पासिंदू सूर्याबंडारा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर लाया गया था. इसके साथ पासिंदू का टेस्ट डेब्यू भी हुआ था. अब दिनेश चांदीमल दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए.
क्या बोले गैरी कस्टर्न
मीडिया से बातचीत करते हुए गैरी कस्टर्न ने कहा, “कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, वह कुछ वक्त के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. दिनेश भी अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. हम कुछ लड़कों को मिस करेंगे, लेकिन इससे युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका बनेगा कि वह आएं और अपनी काबीलियत का सबूत दें.”
ऐसा रहा पहले मैच का हाल
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला. टॉस जीतकर बैटिंग के लिए भारतीय टीम 462 रन पर ऑलआउट हुई. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन पर सिमटी. इस दौरान भारत के लिए मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. यहां से टीम इंडिया को 178 रनों की बढ़त मिली. फिर भारतीय टीम दूसरी पारी में 193 रन पर ऑलआउट हुई और श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. चेज के लिए टीम श्रीलंका टीम 206 रन पर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने 165 रनों से जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
