Headlines

हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान, नामांकन से लेकर नतीजों तक जानें पूरा शेड्यूल


हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी स्थानीय निकायों चुनावों का ऐलान, पंचायत चुनावों की घोषणा के लिए अभी इंतजार , नगर परिषद, नगर पंचायत और मंडी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम का चुनाव, 17 मई को होगा चुनाव.

हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनावों का ऐलान कर दिया गया हैं. हालांकि अभी पंचायती राज चुनावों के लिए इंतजार करना पड़ेगा. हिमाचल राज्य निर्वाचन आयोग ने हिमाचल के 51 नगर परिषद, नगर पंचायत और मंडी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम का चुनाव का ऐलान कर दिया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Shimla News: दृष्टिहीन संघ का अर्धनग्न होकर चक्का जाम, मांगों को लेकर 918 दिनों से कर रहे धरना प्रदर्शन

ये है पूरा शेड्यूल

हिमाचल में स्थानीय निकायों के लिए 17 मई को सुबह 7 से तीन बजे तक मतदान होगा. नामांकन पत्र 29, 30 अप्रैल और 2 मई सुबह 11 से 3 बजे तक भरे जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह दस बजे से की जाएगी. जबकि उम्मीदवार 6 मई तक नाम वापिस ले सकेंगे. नगर परिषदों और नगर पंचायतों के वोटों की गिनती तीन बजे के बाद ही 17 मई को ही हो जाएगी. हालांकि नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी. नगर निगम के चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह और ईवीएम में होंगे जबकि नगर पंचायत और नगर परिषद का मतदान मतपत्र के माध्यम से होगा.

साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटर डालेंगे वोट

इन 51 शहरी निकायों के लिए कुल 3 लाख 60 हज़ार 859 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे. जिनमें 180963 पुरुष और 179882 महिला मतदाता भाग लेंगी. चुनाव में 18 वर्ष आयु पूरा कर चुके 1808 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. आयोग द्वारा उक्त चुनावों के लिए 589 मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहें हैं.

पंचायत चुनाव का ऐलान भी जल्द

अभी 4 नगर निगम, 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा. पंचायत चुनावों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी. ये जानकारी हिमाचल निर्वाचन आयोग के निर्वाचन अधिकारी अनिल खाची ने दी है. 

उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमा एक लाख, नगर परिषद के लिए 75 हज़ार और नगर पंचायत के लिए 50 हजार व्यय राशि तय की गई है. चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा बलों को निर्देश दे दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल: मंडी के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *