Headlines

‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता


ईरान की सेना ने अमेरिका को चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी हॉर्मुज में अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को लेकर दी गई है. इसमें कहा गया है कि अगर नाकेबंदी को जारी रखा गया तो अमेरिका की नेवी पर पलटवार किया जाएगा. 

ईरान की सेना ने कहा है कि अगर नेवल ब्लॉकेड जारी रखा तो अमेरिका की नेवी पर पलटवार किया जाएगा. ईरान ने यह चेतावनी अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के बाद जारी की है. अमेरिकी नौसेना ने एक के बाद एक ईरान के तीन जहाजों को बंधक बनाया है. इसके बाद ही दोनों देशों के बीच तनाव सामने आया है. 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को भी अमेरिका ने ईरान के एक जहाज को जब्त किया है. यह अरब सागर से ईरान के बंदरगाह में दाखिल हो रहा था. 

सीजफायर की तारीख खत्म, अब क्या होगा? 
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है. साथ ही दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता अधर में फंसी हुई है. अमेरिकी डेलीगेशन फिलहाल पाकिस्तान में है. ईरान की तरफ से भी एक डेलीगेशन पाकिस्तान पहुंचा है. यह डेलीगेशन अमेरिका से बातचीत करने के पक्ष में नहीं है. इसके पीछे वजह है कि ईरान ने उनके सामने एक बड़ी शर्त रखी है. ईरान की तरफ से साफ कह दिया गया है कि ईरानी डेलीगेशन अमेरिका से तभी बात करेगा, जब वो हॉर्मुज से अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को हटा नहीं देता है.

अमेरिका ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करना चाहता है 

वहीं, अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद कर दे. ईरान इसके लिए फिलहाल राजी नहीं है. पहले दौर की बातचीत भी इसी वजह से असफल रही थी. अब ईरान नेवी हटाने की मांग पर अड़ा है, वरना वो दूसरे दौर की बातचीत अमेरिका के साथ नहीं करेगा. 

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *