Headlines

105 पर था एक विकेट, फिर 165 पर ऑलआउट; कोलकाता के सामने SRH की बैटिंग चारों खाने चित्त


सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए हैं. SRH की टीम ने अपने आखिरी 9 विकेट महज 60 रनों के भीतर खो दिए. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन का बल्ला नहीं चल पाया. हैदराबाद की टीम विजयरथ पर सवार है, जो लगातार 5 मुकाबले जीत चुकी है लेकिन KKR के सामने हैदराबाद की बैटिंग ने घुटने टेक दिए.

एक समय सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे. उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, सलिल अरोड़ा समेत कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. 9वें ओवर में ट्रेविस हेड आउट हो गए, जिन्होंने 28 गेंद में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 

11वें ओवर तक भी हैदराबाद टीम का रन रेट अच्छा चल रहा था, लेकिन तभी रोवमैन पावेल ने हेनरिक क्लासेन का अविश्वसनीय कैच लपका, वहां से हैदराबाद टीम काअ पतन शुरू हुआ. क्लासेन 11 रन बनाकर आउट हो गए. महज 17 रनों के भीतर स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा और अनिकेत वर्मा का विकेट गिर गया था, जिससे SRH की लोवर-मिडिल ऑर्डर बैटिंग की पोल खुल गई.

KKR को हर हाल में जीतना है

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी पॉइंट्स टेबल में पांच अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. उसे अगर प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखना है तो हर हाल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा. कोलकाता ने जीत काअ आधा सफर तय कर लिया है, क्योंकि गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए SRH को सिर्फ 165 रनों पर रोका है. बाकी काम बल्लेबाजों पर निर्भर है.

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, सभी ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया. वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट लिए. उनके अलावा वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में कितने मुस्लिम क्रिकेटर खेल रहे हैं? राजस्थान में एक भी नहीं, लेकिन लखनऊ में सबसे ज्यादा 5



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *