Headlines

13.99 लाख रुपये में 517KM रेंज, MG ने लॉन्च की 7-Seater EV


हमारे देश में इन दिनों इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट हर दिन कुछ न कुछ धमाका देखने को मिल रहा है, बढ़ते इलेक्ट्रिक मार्केट को ध्यान में रखते हुए कंपनियां कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक और बड़ा धमाका कर दिया है. बता दें कि, कंपनी ने इंडिया में बेहद ही कम दाम में 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है. हालांकि आपको यह ध्यान देना जरूरी है कि 13.99 लाख रुपये की यह आकर्षक कीमत कंपनी के बैट्री-ऐज-अ-सर्विस रेंटल प्लान के तहत दी गई है.

अगर आप बिना किसी बैटरी रेंटल के सीधे पूरी गाड़ी खरीदते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 19.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. बता दें कि, साइज में यह मौजूदा हेक्टर से काफी बड़ी और मस्कुलर नजर आती है. जिन परिवारों को 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शंस में एक लंबी रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की तलाश थी उनके लिए यह लॉन्च बेहद खास रहने वाला है. वहीं, इसके प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट की BaaS कीमत 21.79 लाख रुपये है जबकि बिना BaaS के यह 25.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम में उपलब्ध होगी.

517 किमी का मिलेगा तगड़ा रेंज

आपको बता दें कि, एमजी हेक्टर टॉमाहॉक का इलेक्ट्रिक वेरिएंट अपने दमदार बैटरी पैक और लंबी रेंज के दम पर बाजार में तहलका मचाने वाला है. क्योंकि, कंपनी ने इसमें 69.2 kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक दिया है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 517 किलोमीटर की क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज देता है. इसमें लगा 150 kW का फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

वहीं, यह विशाल SUV महज 8.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. लंबी यात्राओं पर निकलने वालों के लिए इतनी बड़ी रेंज काफी राहत देने वाली साबित होगी. इसके अलावा, ईवी मॉडल ग्राहकों को बिना किसी चिंता के लंबा सफर तय करने की पूरी आजादी देता है.

Image Credit- AI Generated

यह भी पढ़ें: 9,999 रुपये देकर घर लाएं Apache RTR 160, जानें कितनी बनेगी EMI

40 kmpl माइलेज देगा PHEV मॉडल

वहीं, हेक्टर टॉमाहॉक का प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वेरिएंट माइलेज के मामले में सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाला है. क्योंकि, इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. यह कार केवल बैटरी पर 115 किलोमीटर तक चल सकती है.

लेकिन जब पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों सेटअप मिलकर काम करते हैं तो यह कार 40 किमी प्रति लीटर का बेहद ही शानदार माइलेज निकाल कर देती है. एक बार पूरा टैंक और बैटरी फुल करने पर यह 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की कुल रेंज चलेगी. यह उन लोगों के लिए एकदम सही गाड़ी है जो डीजल की इकोनॉमी और पेट्रोल का कंफर्ट एक साथ चाहते हैं.

13.99 लाख रुपये में 517KM रेंज, MG ने लॉन्च की 7-Seater EV

Image Credit- AI Generated

देखने को मिलेगा शानदार बॉक्सी डिजाइन

आपको बता दें कि, डिजाइन के मामले में Hector Tomahawk का मौजूदा हेक्टर से कोई मुकाबला नहीं है. क्योंकि, यह SUV उससे काफी बड़ी, चौड़ी और मस्कुलर है. इसका लुक बेहद बॉक्सी और अपराइट रखा गया है जो सड़क पर चलते समय एक भारी-भरकम रोड प्रेजेंस देता है. आगे की तरफ इसमें H-शेप के स्पोर्टी LED DRLs और चौकोर डिजाइन वाले LED हेडलाइट्स दिए गए हैं.

EV वेरिएंट में जहां क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल मिलती है वहीं PHEV वेरिएंट में इंजन कूलिंग के लिए थोड़ा बदलाव के साथ अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल दी गई है. इसका 2.8 मीटर से लंबा व्हीलबेस यह साफ जाहिर करता है कि इसके अंदर कितना विशाल केबिन मिलने वाला है.

किससे होगी टक्कर?

आपको जानकारी दें दे कि, एमजी हेक्टर टॉमाहॉक EV वेरिएंट की डिलीवरी सितंबर से शुरू हो रही है जबकि PHEV वेरिएंट की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी नवंबर से शुरू कर दी जाएगी. ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कंपनी बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है.

13.99 लाख रुपये की आक्रामक शुरुआती कीमत के साथ, यह 3-रो फैमिली SUV महिंद्रा की अपकमिंग XEV 9e और बाजार में मौजूद अन्य कॉम्पैक्ट व मिड-साइज़ SUVs को बहुत कड़ी टक्कर देने वाली है. 40 kmpl माइलेज और हाइब्रिड तकनीक के दम पर यह कार भारतीय ऑटो सेक्टर का गणित पूरी तरह बदलने का दम रखती है.

यह भी पढ़ें: अपनी बाइक के लिए सही टायर कैसे चुनें? ये चीजें आपके लिए जानना जरूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *