भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया. उन्होंने 102 रन की पारी खेल उन्होंने भी राहत की सांस ली होगी. क्योंकि अय्यर ने 10 पारियों के बाद कोई अर्धशतक या शतक लगाया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 171 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 32 गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य को चेज कर लिया.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय स्पिनरों की धारधार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के सारे बल्लेबाज धराशाई हो गए. कप्तान शाई होप के 52 रन और शेरफान रदरफोर्ड के 56 रनों के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी.
श्रेयस अय्यर ने ठोका शतक
सिर्फ 172 रनों के चेज में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने केवल 42 गेंदों में शतक पूरा कर दिया, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे पहला शतक है. यह टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए छठा सबसे तेज शतक है. उनसे पहले ईशान किशन भी 42 गेंद में सेंचुरी जड़ चुके हैं.
कप्तान अय्यर 43 गेंद में 102 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए. दूसरी ओर ईशान किशन ने बखूबी उनका साथ निभाया और 27 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे.
अय्यर ने रच दिया इतिहास
श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद में सेंचुरी पूरी की. यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में कप्तान द्वारा लगाया गया चौथा सबसे तेज शतक है. वहीं भारतीय कप्तानों में यह टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक है. भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे तेज शतक रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में लगाया था.
अभिषेक-सैमसन रहे फ्लॉप
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज 35 रन के स्कोर तक अपना-अपना विकेट खो चुके थे. अभिषेक ने 21 रन और सैमसन सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. मगर उनके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 137 रन की पार्टनरशिप की.
इस जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें:
BCCI ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर की वापसी
