सिंगर काजी तौकीर इन दिनों रिटलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं. वहीं हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्हेको डेंगू हो गया है और इलाज के लिए उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर ले जाया गया है.
इन रूमर्स के बीच अब काजी तौकीर की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. टीम ने साफ किया है कि काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार और कमजोरी से जूझ रहे हैं, लेकिन वो अभी भी ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर ही हैं. उनका शो से एलिमिनेशन नहीं हुआ है.
काजी तौकीर की टीम ने शेयर किया पोस्ट
काजी तौकीर की टीम ने लिखा, ‘काजी परिवार के लिए एक दिल छू लेने वाली खबर. हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से जूझ रहे हैं और जब भी मौका मिलता है, आराम कर रहे हैं. हाल ही में, उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की गई है.’
उन्होंने आगे लिखा, आराम करने के बावजूद, काजी घर में पार्टसिपेट करते रहते हैं, सबको एंटरनेट करते हैं और अपनी पॉजिटिविटी बनाए रखते हैं. यही तो हमारे रॉकस्टार हैं! हम सभी से गुजारिश करते हैं कि शांत रहें, भरोसा रखें और काजी पर अपना प्यार, दुआएं और पॉजिटिव एनर्जी लुटाते रहें.
सिंगर की टीम ने बयान में आगे लिखा, ‘हम आपको अपडेट देते रहेंगे, और जब वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, तो हमें पता है कि हमारा सबसे जोशीला रॉकस्टार अपने पूरे अंदाज और जबरदस्त एनर्जी के साथ वापस आएगा! तब तक, उन्हें सपोर्ट करते रहें और अपना प्यार देते रहें.
अपकमिंग एपिसोड में लड़ते नजर आएंगे कंटेस्टेंट
बता दें, हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजी माही विज संग अपनी लव लाइफ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. दूसरे प्रोमो में नॉमिनेशन के दौरान बाकी कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिले.
