सोनी टीवी का सबसे पसंदीदा और पुराना शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 18 साल पूरे कर लिए है. 28 जुलाई 2008 में शुरू हुए इस शो ने अब तक दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है. शो के सभी कास्ट दर्शकों के लिए खास है, हालांकि जहां बात बापूजी और जेठालाल की आती है, तो सभी उन्हें बहुत प्यार देते हैं. लेकिन आपको पता है कि बापूजी का किरदार निभाने के लिए अमित भट्ट ने 2 सालों तक बाल कटवाए थे.
असित मोदी ने किया खुलासा
हाल ही में शो के 18 साल पूरे होने पर मेकर्स एक शानदार जश्न का आयोजन किया, जहां मीडिया के सामने पूरी टीम मौजूद थी और उन्होंने अपनी दिल की बात कही. इसी बीच असित कुमार मोदी ने बताया कि एक्टर अमित भट्ट ने जेठालाल के बापूजी का किरदार निभाने के लिए करीब 2 साल तक अपने सिर के बाल कटवाते रहे. हालांकि, बाद में अपने बाल छिपाने के लिए टोपी पहनने लगे.
ये भी पढ़ें: 42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
दिलीप को पसंद था बापूजी का रोल
वहीं दिलीप जोशी ने बापूजी के किरदार को लेकर कहा कि उनके पास चंपकलाल और जेठालाल का किरदार चुनने की आजादी थी. उन्हें बापूजी का रोल पसंद था, लेकिन इसमें ऐसे एक्टर चाहिए थे, जो बूढ़े लग सके और वो ऐसा नहीं दिख पाते. इसीलिए उन्होंने जेठालाल का किरदार चुना, जो उनकी पहचान बन गया.
18 साल से कर रहा है मनोरंजन
बता दें कि शो की शुरुआत में अमित भट्ट बिना टोपी के नजर आते थे, जिसमे उनके सिर्फ साइड के सफेद बाल नजर आते थे. हालांकि कुछ सालों बाद उन्होंने गांधी टोपी पहननी शुरू की, जिससे उनके बालों को छिपाया जा सकें. गांधी टोपी में उनकी पर्सनैलिटी और उभर कर सामने आई और सभी ने उन्हें बेहद प्यार दिया. शो के 18 साल के इस सफर में कई किरदार आए और गए, लेकिन दर्शकों की खुशी आज भी कम नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: ‘सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे’, सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
