Headlines

6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट


आज खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की. आखरी गेंद पर जमैका किंग्समैन के कप्तान रोमन पॉवेल ने आसान रन आउट का मौका गंवा दिया, नहीं तो ये मैच सुपर ओवर में जाता. जमैका के लिए आखिरी ओवर हुनैन शाह ने डाला, जिनके सामने डिफेंड करने के लिए सिर्फ 6 रन थे. हालांकि इस मुश्किल स्थिति में उन्होंने शानदार ओवर डाला और 2 विकेट चटकाकर अंतिम गेंद तक जीत की उम्मीद बंधाए रखी. वो मैच ड्रा तक ले भी आए थे, लेकिन रोमन से हुई बड़ी गलती ने सब एफर्ट बेकार कर दिया.

आखिरी ओवर का रोमांच

19 ओवरों के बाद एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स का स्कोर 162/6 था. जीत के लिए 6 गेंदों में सिर्फ 6 रन चाहिए थे. शमार स्प्रिंगर 2 और जहमर हैमिल्टन 3 रन बनाकर खेल रहे थे. हुनैन शाह ने पहली गेंद डाली, जिस पर स्प्रिंगर ने दौड़कर 2 रन लिए. अगली गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने स्ट्राइक हैमिल्टन को दे दी। अब 4 गेंदों में 3 रन चाहिए थे.

लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट से पलटती दिखी बाजी

हुनैन शाह ने तीसरी गेंद लोअर फुल टॉस फेंकी, जिस पर हैमिल्टन ने सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा. लॉन्ग ऑफ पर खड़े रोमन पॉवेल ने दौड़कर शानदार डाइव लगाई और कैच लिया. अगली गेंद पर उसामा मेरे भी बड़े शॉट के प्रयास में बॉउंड्री पर कैच आउट हो गए. नए बल्लेबाज अलजारी जोसफ ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक स्प्रिंगर को दे दी.

यह भी पढ़ें- अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार

आखिरी गेंद पर गंवाया रन आउट का मौका

शाह ने आखिरी गेंद यॉर्कर फेंकी, जिस पर शमार स्प्रिंगर ने बड़ा शॉट मारना चाहा लेकिन ग्राउंडेड सामने की तरफ गई. वह पहला रन ले रहे थे, इसी दौरान गेंद रोमन पॉवेल के हाथों में आ गई थी. लेकिन उनसे वो गेंद छूट गई, उन्होंने फिर गेंद पकड़ी और फेंकी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बल्लेबाज 2 रन लेकर मैच जीत चुके थे.

यह भी पढ़ें- भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां

अल्जारी बने प्लेयर ऑफ द मैच

मुकाबले की बात करें तो एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. जमैका किंग्समैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए. रेजा हेंड्रिक्स ने 42 और रोमन पॉवेल ने 47 रन बनाए. जमैका के लिए अल्जारी जोसफ ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए फाल्कन्स के लिए सर्वाधिक रन तजिंदर सिंह ने बनाए, उन्होंने 37 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली. फाल्कन्स ने इस मैच को 2 विकेट से जीत लिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *