आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बाकी हैं, लेकिन आज जो हारा, उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे. ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए अपना सबकुछ झोंकने को तैयार रहेंगी. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है. अक्षर पटेल की टीम अब तक 10 मैचों में चार मुकाबले जीती है. वहीं अजिंक्य रहाणे की केकेआर आठवें स्थान पर है. वो 9 मैचों में अब तक सिर्फ तीन मुकाबले ही जीती है. केकेआर पिछले तीन मैच जीती है. वहीं दिल्ली पिछला मैच घर पर चेन्नई से हारी थी.
हेड टू हेड में कौन आगे?
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड में अजिंक्य रहाणे की केकेआर 19-15 से आगे है. यानी केकेआर ने अब तक दिल्ली को 19 बार हराया है, वहीं दिल्ली की 15 बार कोलकाता को हरा चुकी है. 2022 से केकेआर अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैच जीती है.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इस सीजन दिल्ली की पिच पर आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हुआ था. हालांकि, तब मैच दिन में खेला गया था और पंजाब किंग्स ने 265 रन चेज किए थे. वहीं आरसीबी के खिलाफ दिल्ली यहां 77 रनों पर ऑलआउट भी हो चुकी है. इस मैच के लिए पिच नंबर 6 का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे रनों की भरमार की उम्मीद है. यह वही पिच है जहां दिल्ली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाए थे, लेकिन मैच हार गई थी.
मैच प्रिडिक्शन
दोनों टीमें बराबर की हैं, लेकिन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी दिखा रहा है. आज दिल्ली की जीत की उम्मीद ज्यादा है. काफी कुछ टॉस पर भी निर्भर रहेगा.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
